इन जीवों के शरीर में धड़कता है एक से ज्यादा दिल, नाम जान रह जाएंगे दंग !

इन जीवों के शरीर में धड़कता है एक से ज्यादा दिल, नाम जान रह जाएंगे दंग !

Date: Sep 11, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

ऑक्टोपस

ऑक्टोपस, जिसे 'डेविलफिश' भी कहते हैं के तीन दिल और नौ दिमाग होते हैं। साथ ही इसका खून भी नीले रंग का होता है, इसलिए ये जीव बाकी जीवों से काफी अलग होता है। इसकी लाइफ ज्यादा नहीं होती है। इसकी कई प्रजातियां तो 6 महीने में ही मर जाती है।

कॉकरोच

कॉकरोच के पास एक ही दिल होता है। लेकिन उसके दिल में 13 चैंबर जरूर होते हैं। यह कारण कॉकरोच के हार्ट को छद्म दिल कहा जाता है। अगर किसी कारण से एक चैंबर चोटिल भी हो जाता है, तो कॉकरोच की जान नहीं जाती है। 

हैगफिश

हैगफिश पानी में रहने वाली मछली है। जिसके 4 दिल होते हैं, जो खून को नसों में अलग-अलग जगह सप्लाई करते हैं। इससे हैगफिश का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। 

अर्थवर्म

अर्थवर्म यानी केंचुआ खाद को जैविक बनाने का काम करता है। इनके 1 से ज्यादा दिल होते हैं। इस सिस्टम को 'एरोटिक आर्च' कहा जाता है, जो पंपिंग ऑर्गन की तरह काम करता है और पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई करने का काम करता है।

स्क्विड मछली

ऑक्टोपस की तरह दिखने वाली स्क्विड मछली के भी 3 दिल होते हैं। इनमें से एक तो पूरे शरीर में खून सप्लाई करने का काम करती है। वहीं, दो हार्ट की मदद से गिल्स में ऑक्सीजन पंप करते हैं।

समुद्रफेनी

कटलफिश के पास तीन दिल होते हैं। एक हृदय पूरे शरीर में रक्त पंप करता है, जबकि अन्य दो हृदय पूरे शरीर में रक्त पंप करते हैं। इनका खून नीला-हरा रंग का होता है।

जोंक

जोंक में कई जोड़ी दिल होते हैं, जो उन्हें भोजन करते समय रक्त पंप करने में मदद करते हैं। हृदय शरीर के दोनों ओर स्थित होते हैं, जो रक्त को उनके परिसंचरण तंत्र में धकेलते हैं।

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..