सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं म्यूजिक, हेल्दी रहने के लिए भी संगीत सुनना है जरूरी

सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं म्यूजिक, हेल्दी रहने के लिए भी संगीत सुनना है जरूरी

Date: Jul 29, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

संगीत

संगीत हम सभी को किसी न किसी तरह से प्रभावित करता है। ये हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ बूस्ट करता है। ये मनोरंजन का साधन तो है ही लेकिन ये आपको हेल्दी भी बना सकता है। जानिए कैसे।

तनाव, एंजाइटी और डिप्रेशन

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजिक तनाव, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से राहत देता है। संगीत से आपको उन स्थितियों में शांत होने में मदद मिलेगी जहां आप चिंतित महसूस करते हैं।

स्ट्रेस हार्मोन होगा कम

संगीत सुनने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन जिसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है उसका स्तर कम होता है। इस वजह से नर्वस सिस्टम को तेजी से ठीक होने में मदद मिल सकती है।

याददाश्त मजबूत

संगीत सुनने से याददाश्त मजबूत होती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट कहती है कि संगीत का याद करने की क्षमता पर पॉजिटिव असर पड़ता है और मेंटल हेल्थ को मजबूती मिलती है।

हेल्दी ब्रेन

रिपोर्ट कहती है कि संगीत सुनने से न्यूरोकेमिकल्स डोपामाइन रिलीज होते हैं, जो ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद करता है। स्टडी कहती है कि म्यूजिक थेरेपी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित लोगों के जीवन में सुधार कर सकती है।

स्ट्रोक का जोखिम कम

द इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित म्यूजिक थेरेपी और ब्लड प्रेशर पर रिसर्च से पता चला है कि म्यूजिक थेरेपी सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है, जो स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

नींद न आना

नींद न आना एक गंभीर समस्या है जिसके कारण लोग शारीरिक और मानसिक बीमारियों से जूझ सकते हैं। संगीत सुनने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। 

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..