1 या 2 नहीं, इन 13 वैरायटी के मोदक से बप्पा को लगाएं भोग

1 या 2 नहीं, इन 13 वैरायटी के मोदक से बप्पा को लगाएं भोग

Date: Sep 06, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

मोदक

मोदक विघ्नहर्ता भगवान गणेश का सबसे पसंदीदा मिष्ठान माना है। अगर आप भी घर में बप्पा को विराजमान करवाने जा रहे है तो उन्हें हर दिन अलग-अलग प्रकार के मोदक का भोग लगाए और गणपति बप्पा को प्रसन्न करें।

उकडीचे मोदक

उकडीचे मोदक महाराष्ट्र में सबसे प्रसिद्ध मोदक है। यह मीडियम शेप का होता है और इसे बनाने के लिए कोकोनट, खोया, चीनी और घी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे उकडीचे नामक विशेष मशीन से बनाया जाता है, जिससे इसे एक अनोखा स्वाद और बनावट मिलती है। 

विदालू मोदक

विदालू मोदक का आकार भी मीडियम होता है और इसमें विदालू का इस्तेमाल किया जाता है। विदालू एक प्रकार का जड़ फल है जो महाराष्ट्र में पाया जाता है। विदालू का स्वाद मोदक को एक खास टेस्ट देता है। 

चंद्रकला मोदक

गणेशोत्सव पर आप चंद्रकला मोदक भी तैयार कर सकते हैं। यह मोदक चंद्रमा के आकार का होता है और इसमें खोया और सूखे मेवे को भरना होता है। इसे भी स्टीम करके बनाया जाता है।

फ्राइड मोदक

यह मोदक तलकर बनाया जाता है और इसमें आमतौर पर खोबरे और गुड़ का भरना होता है। यह भी गणेश जी के पसंदीदा मोदक में से एक है। आकार में गोल होने के साथ यह स्वाद में मीठा और कुरकुरा होता है।

दूध मोदक

देसी घी, मावा और सूखे मेवों से भरकर यह मोदक बनाया जाता है। इसका स्वाद दूध और मेवों के मिश्रण से भरा होता है।

ड्राई फ्रूट मोदक

ड्राई फ्रूट मोदक में आप तरह-तरह का मेवा भर सकते हैं। इसे बनाने के लिए भी खोया का इस्तेमाल किया जाता है।

रवा मोदक

यह उकडीचे मोदक से मिलते-जुलते ही होते हैं। बस फर्क ये है कि इन्हें बनाने के लिए बाहरी कवरिंग सूजी से तैयार की जाती है।

पनीर मोदक

पनीर को मसाले और सूखे मेवों के साथ मिलाकर यह मोदक तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे मोदक के आकार में डालकर उबाला जाता है।

काजू मोदक

1 कप काजू को हल्का रोस्ट करके एक पाउडर तैयार कर लेना होगा। इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। अब इसे बाइंड करने के लिए थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसके बाद मोदक बनाने वाले सांचे में मिश्रण को भरकर मोदक की शेप दें।

चॉकलेट मोदक

इसे बनाने के लिए आपको पिघलाया हुआ डार्क चॉकलेट, नारियल का बुरादा और बादाम का पाउडर चाहिए होगा। इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर डो बना लें| मोदक तैयार करने के लिए मिश्रण को मोदक के सांचे में भरकर शेप देनी होगी। इसके बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें।

नारियल मोदक

इसे बनाने के लिए आपको नारियल का बुरादा, देसी घी और कंडेंस्ड मिल्क लेना होगा। एक पैन को गर्म करें, इसमें नारियल का बुरादा 1 चम्मच देसी घी में हल्का भूरा होने तक भूने। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिक्स कर लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से पकाकर ठंडा कर लें।

कीवी मोदक

कीवी को छीलें और टुकड़े करके मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना ले। इसमें घी, मावा और कीवी पेस्ट मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं। चीनी और काजू पावडर डालकर भूनें। जब अच्छे से भुन जाए तो इसमें इलायची पावडर और कोकोनट पावडर मिलाकर आंच से उतार लें। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें।

मल्टीग्रेन मोदक

कड़ाही में घी गर्म करके मल्टीग्रेन आटा मंदी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इसमें पिसी चीनी, बादाम, पिस्ता और इलायची पावडर मिलाएं। जब यह मिश्रण अच्छे से सिंक जाए तब आंच से उतारें। हल्के गर्म मिश्रण के मनचाहे आकार के मोदक बना लें।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..