सिर्फ कुत्तों से नहीं फैलता रेबीज, इन जानवरों से भी रहें सावधान

सिर्फ कुत्तों से नहीं फैलता रेबीज, इन जानवरों से भी रहें सावधान

Date: Sep 30, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

रेबीज

अक्सर लोग यही मानते हैं कि सिर्फ कुत्ते के काटने से ही रेबीज होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे कई और भी जानवर होते हैं, जो इस वायरस को कैरी करते हैं और जिनके काटने से आपको ये बीमारी हो सकती है। 

कुत्ते

सबसे ज्यादा रेबीज के मामले, कुत्तों के काटने की वजह से ही सामने आते हैं। जिन कुत्तों को रेबीज की वैक्सीन नहीं लगी होती, उनके काटने से इसका खतरा ज्यादा रहता है। 

बिल्ली

बिल्ली के काटने से भी रेबीज फैल सकता है। बिल्ली भी इस वायरस को ले जाने वाली हो सकती हैं।

चमगादड़

चमगादड़ भी रेबीज वायरस के कैरियर होते हैं। इनके काटने या नोचने से रेबीज होने का खतरा रहता है।

रकून

रकून देखने में भले ही मासूम लगते हैं, लेकिन इनके काटने से भी रेबीज होने का खतरा रहता है।

चूहा

चूहे भी रेबीज वायरस के कैरीयर होते हैं। इसलिए चूहे के काटने से भी रेबीज हो सकता है|

गिलहरी

गिलहरी देखने में भले ही कितनी भी खूबसूरत लगती हो, लेकिन ये जानलेवा रेबीज वायरस से संक्रमित हो सकती है और इसके काटने से आपको भी रेबीज हो सकता है।

खरगोश

यह थोड़ा चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन खरगोश भी रेबीज फैला सकते हैं। खरगोशों में रेबीज के मामले कम होते हैं, लेकिन हो सकते हैं। 

बंदर

बंदर भी रेबीज के काटने से आपकी फैल सकता है। इसके काटने से या नोचने के जरिए भी रेबीज हो सकता है। बन्दरों से इंसानों में रेबीज का फैलना बहुत कम होता है, लेकिन ये हो सकता है। 

घोड़ा

घोड़े भी रेबीज से ग्रसित हो सकते हैं और इसे इंसानों तक भी पहुंचा सकते हैं। घोड़ों में रेबीज के मामले भले ही कम होते हैं, लेकिन फिर भी हो सकते हैं।

Next: वास्तु शास्त्र से जुड़े आज ही कर लें मनी प्लांट से संबंधित उपाय, बरसेगा बेतहाशा पैसा

Find out More..