आज ही अपने पर्स से हटा दे ये चीजें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

आज ही अपने पर्स से हटा दे ये चीजें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Date: Sep 10, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

पर्स

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ वस्तुओं को पर्स में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए| यदि आप उन वस्तुओं को पर्स में रखते हैं तो आपका दुर्भाग्य बढ़ता है, किस्मत साथ छोड़ने लगती है|

भगवान की तस्वीर

पर्स में कभी-भी अपने पूर्वजों या फिर भगवान की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इन तस्वीरों को पूरे सम्मान के साथ अपने घर में स्थान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो ये चीजें आपको कंगाल भी बना सकती हैं।

पुराने बिल

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को कभी-भी अपने पर्स में पुराने बिलों और बेकार के कागजों का संग्रह करके नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है और यह धन की हानि को आमंत्रित करता है।

मुड़े और कटे हुए नोट

पर्स में नोट को कभी भी मोड़कर न रखें। कटे-फटे नोटों को खर्च कर देना चाहिए। ऐसे नोट रखने से पैसा टिकता नहीं है और माता लक्ष्मी भी नाराज होती हैं| कटे-फटे नोटों को रखने से दुर्भाग्य भी बढ़ता है।

चाकू और ब्लेड

पर्स में चाकू, ब्लेड जैसी वस्तुओं को गलती से भी न रखें। ये नकारात्मकता फैलाती हैं, जिससे आपका धन स्थान प्रभावित होता है| 

चाबी

पर्स के अंदर कभी भी कोई चाबी न रखें। ऐसा करने से बिजनेस में धन हानि की अशंका बढ़ती है। इससे काम चौपट हो सकता है।

उधार का धन

वास्‍तु के अनुसार पर्स में कभी भी उधार का धन नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि पर्स में उधार का धन रखने से कर्ज का बोझ बढ़ता है और आर्थिक नुकसान भी होने लगता है।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..