अच्छी नींद के लिए बढ़ रहा स्लीप टूरिज्म का ट्रेंड, ये हैं भारत की टॉप जगहें

अच्छी नींद के लिए बढ़ रहा स्लीप टूरिज्म का ट्रेंड, ये हैं भारत की टॉप जगहें

Date: Sep 13, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

क्या होता है स्लीप टूरिज्म?

ये ट्रैवलिंग की एक नई एक्टिविटी है जिसे नैपकेशन्स या नैप हॉलीडेज भी पुकारा जाता है। ये आजकल ट्रेंड में है जिसमें लोगों को एक खूबसूरत जगह पर नेचर के बीच में अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है।

यात्रा और नींद

नींद एकमात्र ऐसा तरीका है जो हमारे दिमाग को रिलैक्स करके मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाती है| यात्रा में नई जगहों को एक्सप्लोर करने के अलावा अच्छी नींद भी लेनी चाहिए| 

मेंटल और फिजिकल हेल्थ

टूरिज्म के इस टाइप में स्वीमिंग, ट्रैकिंग, पार्लर सेशन और योग के अलावा नींद लेने का माहौल भी बनाया जाता है| इस टूरिज्म पर जाने वालों में ज्यादातर वो लोग शामिल होते हैं जो बिजी लाइफ के कारण पूरी नींद नहीं ले पाते है| 

स्लीप टूरिज्म का तरीका

इसमें आपको योग, आयुर्वेदिक मालिश और दूसरे तरीकों से नींद लेने में मदद की जाती है। टूरिज्म का ये तरीका स्ट्रेस को बेहतर तरीके से कम कर सकता है|

ऋषिकेश

 नेचुरल ब्यूटी से घिरा ऋषिकेश को भारत की योग नगरी भी पुकारा जाता है| ये जगह स्लीप टूरिज्म के लिए बेस्ट है क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच नींद लेना चुटकियों में दिमाग को शांत करता है|

गोवा

मौज-मस्ती के लिए भारत में पहचाने जाना वाला गोवा भी स्लीप टूरिज्म के लिए एक बेस्ट लोकेशन है| समुद्र के किनारे रेत पर नींद लेकर आप नेचर को करीब से जानते हुए खुद को रिलैक्स कर सकते हैं|

कूर्ग

कर्नाटक में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन, कूर्ग अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है| कूर्ग के कुछ रिसॉर्ट ध्यान कक्षाएं, आयुर्वेदिक उपचार और चिकित्सा सत्र जैसे नींद केंद्रित पैकेज प्रदान करते हैं।

दक्षिण भारत

 दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में कई आकर्षक जगहें हैं जहां स्लीप टूरिज्म के लिए जा सकते हैं| हरे-भरे पहाड़ों के बीच चट्टानी जंगलों में घूमना और नींद से राहत पाना तनाव से राहत दिला सकता है|

कोडाइकनाल

पहाड़ों की राजकुमारी के रूप में जाना जाने वाला, कोडाइकनाल तमिलनाडु का एक बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। स्लीप टूरिज्म के लिए यह एक बेहतरीन जगह हो सकती है।

मैसूर

 मैसूर अपने प्राचीन मंदिरों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यह स्थान योग और आयुर्वेदिक विश्राम पैकेज सहित कई स्लीप टूरिज्म विकल्प भी प्रदान करता है।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..