ये हैं भारत के 10 फेमस जैन मंदिर, दर्शन करने का बना लें प्लान

ये हैं भारत के 10 फेमस जैन मंदिर, दर्शन करने का बना लें प्लान

Date: Aug 26, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

रणकपुर जैन मंदिर, राजस्थान

रणकपुर जैन मंदिर, राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर राजस्थान के पाली जिले में अरावली पहाड़ियों के बीच बना हुआ है,जहां पर तीर्थंकर ऋषभनाथ की पूजा होती है। जानकारी के मुताबिक इस मंदिर में 1444 खंभे हैं और इसकी सुंदरता देखने लायक है।

आमेर जैन मंदिर, राजस्थान

राजस्थान में आमेर जैन मंदिर स्थित है, जो जयपुर के पास में बना हुआ है। यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने आते है। जानकारी के मुताबिक यहां की दीवारों पर बारीक नक्काशी की गई है। इस मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की खूबसूरत मूर्तियां है।

कल्पकजी मंदिर, तेलंगाना

तेलंगाना राज्य के नलगोंडा जिले में स्थित कल्पकजी मंदिर है, जो एक प्रसिद्ध जैन मंदिर माना जाता है। यह मंदिर ऋषभदेव को समर्पित है| इस मंदिर को कई शासकों ने बनवाया था, यानी इसका इतिहास बहुत पुराना माना गया है| 

पालिताना जैन मंदिर, गुजरात

 पालिताना जैन मंदिर, एक पवित्र जैन तीर्थ स्थल है, जो गुजरात की भावनगर जिले में स्थित है। यह जगह पूरी दुनिया के सबसे बड़े जैन मंदिर में गिनी जाती है। यहां हर धर्म के लोग बड़ी संख्या में पहाड़ी पर चढ़ाई कर दर्शन करने आते है|

गोमतेश्वर जैन मंदिर, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य के श्रवणबेलगोला में स्थित प्राचीन गोमतेश्वर जैन मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान बाहुबली को समर्पित है। जानकारी के मुताबिक इस मंदिर में भगवान बाहुबली की 18 मीटर ऊंची मूर्ति है, जो पूरी दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति मानी जाती ।

महावीर जैन मंदिर, राजस्थान

राजस्थान स्थित श्री महावीर जैन मंदिर में 24वें तीर्थंकर श्री वर्धमान महावीर जी की विशालकाय 29 फुट ऊंची मूर्ति है. ऐसा कहा जाता है कि इस मूर्ति का निर्माण महावीर जी की 2500 वें वर्षगांठ पर किया गया था।

पार्श्वनाथ मंदिर, मध्य प्रदेश

यह मंदिर मध्यप्रदेश के खजुराहो में है। इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में किया गया था| हालांकि यह जैन मंदिर आदित्यनाथ जी को समर्पित है, लेकिन 19वीं शताब्दी में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा स्थापित होने की वजह से लोग इस मंदिर को पार्श्वनाथ मंदिर भी कहते हैं। 

धर्मनाथ मंदिर, केरल

यह मंदिर केरल के कोचीन में है| यहां भगवान धर्मनाथ की पूजा होती है| भगवान धर्मनाथ 15वें जैन तीर्थंकर थे| यह 100 साल पुराना मंदिर है |

शिखर जी मंदिर, झारखंड

जैन समाज का यह सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है| इस मंदिर को लोग पारसनाथ मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ियों पर स्थित है |ऐसा कहा जाता है कि यहां जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों और बहुत से संतों ने मोक्ष प्राप्त किया था।

सोनगिरी मंदिर, ग्वालियर

ग्वालियर और झांसी के बीच में स्थित सोनगिरी मंदिर देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है | सोनगिरी मंदिर को ‘द गोल्डन पीक’ भी कहा जाता है। इस मंदिर के पास की पहाड़ियों पर 77 छोटे-छोटे जैन मंदिर हैं | 

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..