वो 8 जीव जो रंग बदलने में गिरगिट के भी है उस्ताद

वो 8 जीव जो रंग बदलने में गिरगिट के भी है उस्ताद

Date: Sep 16, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

सीहॉर्स

सीहॉर्स एक समुद्री जीव है, जो गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए मशहूर है। सीहॉर्स में क्रोमेटेफोर्स नामक तत्व होता है, जो इन्हें तेजी से और कई तरह का रंग बदलने में मदद करता है। डरने पर और साथी से मिलन के दौरान रंग धीरे-धीरे बदलता है।

गोल्डन टॉरटॉइज बीटल

अगर कोई इंसान इस जीव को छूने की कोशिश करता है, तो ये जीव तुरंत अपना रंग बदल लेता है। डर के मारे ये जीव अपना रंग बदलकर आसपास की किसी चीज में घुलमिल जाता है| ये सुनहरे रंग के होते हैं, लेकिन खास हालातों में लाल चमकीले रंग के हो जाते हैं।

मिमिक ऑक्टोपस

मिमिक ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है, जो रंग बदलने में माहिर होते हैं। ये किसी भी परिवेश में खुद को ढालने के लिए अपना रंग बदल लेते हैं। इसके साथ ही ये अपनी लचीली स्किन के कारण आकार भी बदल पाते हैं।

पेसिफिक ट्री फ्रॉग

यह मेंढक उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है, जो रंग बदलने में माहिर है। यह मेंढ़क जैसे ही अपने आसपास कोई खतरा महसूस करता है, तो तुरंत अपना रंग बदलकर आसपास के पेड़-पौधों में एकदम मिल जाता है।

स्कॉर्पियन फिश

स्कॉर्पियन फिश शिकार करते समय या शिकारियों से बचाव के समय अपना रंग बदलती है। इसके रीढ़ की हड्डी में जहर भरा हुआ रहता है। इसे पकड़ने के लिए बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है|

ग्लास स्क्विड

 इसके शरीर की बनावट ऐसी होती है कि शरीर के आर-पार भी रोशनी गुजर जाती है, इसलिए ये रोशनी के प्रभाव में आकर अलग-अलग रंगों में दिखते हैं |

फ्लाउंडर फिश

फ्लाउंडर मछली भी रंग बदलने में माहिर है| ये मछली भूरे रंग की होती है लेकिन जब किसी दूसरे वातावरण में जाती है, तो फ्लाउंडर की आंखें उस रंग को कैप्चर कर लेती हैं| अगर इस मछली की आंखों को कोई नुकसान हो जाए तो ये रंग नहीं बदल पाती हैं|™

मॉन्कफिश

मॉन्कफिश समुद्र तल से चिपककर बिल्कुल उसके जैसी ही दिखती है| जब कभी कोई मछली इसे कीड़ा समझकर इसकी तरफ आकर्षित होती है, तो मॉन्कफिश उसे वापस नहीं जाने देती और उसे अपना शिकार बना लेती है| 

Next: बिना मेहनत और बिना ब्रश के आसानी से साफ होगी किचन की मॉड्यूलर ट्रॉली, करना होगा ये काम

Find out More..