ऊनी कपड़ों पर रोएं निकलने से हैं परेशान, इस तरह पाएं छुटकारा

ऊनी कपड़ों पर रोएं निकलने से हैं परेशान, इस तरह पाएं छुटकारा

Date: Sep 20, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

कंघी का करें इस्तेमाल

कंघी से ऊनी कपड़ों के रोएं निकालना देसी तरीका है। एक मिडियम साइज वाली कंघी लें और इसे स्वेटर पर चलाएं| कुछ देर में ही सारे रोएं स्वेटर से निकल कर कंघी में फंसे दिखेंगे| 

विनेगर

कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप विनेगर का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए जब आप स्वेटर को आखिरी बार पानी से खंघालें उस समय एक कप विनेगर पानी में मिला दें। हल्के हाथों से अच्छी तरह स्वेटर को रगड़ें। 

प्यूमिक स्टोन

 प्यूमिक स्टोन ऊनी कपड़ों से रोएं को हटाने में कारगर पाया गया है। ऐसे में आप इसे कपड़ों पर रगड़कर रोएं को हटा सकते हैं।

लिंट रिमूवर

लिंट रिमूवर रोएं साफ करने का एक बेहद फायदेमंद और आसान तरीका है| लिंट रिमूवर अधिकतर बाजारों और ऑनलाइन स्टोर्स में किफायती दामों में उपलब्ध है| 

स्टिकी टेप

 स्टिकी टेप जब आप अपने कपड़े पर रोएं वाले जगह पर लगाएंगे, तो इसे निकालने पर रोएं भी निकल जाएंगे। 

हेयर ड्रायर

हेयर ड्रायर सिर्फ आपके गीले बालों को नहीं सुखाता है, बल्कि आपके कपड़ों से रोएं हटाने में भी बहुत मदद कर सकता है।  ड्रायर शीट को गीला करें और उसे लिंट के ऊपर रखें और फिर ड्रायर से उसे साफ कर लें। 

पहनकर नहीं सोना है

ऊनी कपड़ो को पहनकर सोने से कई बार कपड़े की चमक भी गायब हो जाती है और रोए निकल आते है| 

कपड़ों को उल्टा करके धोएं

आप वॉशिंग मशीन पर ऐसे कपड़ों को धोते हुए उन्हें उल्टा कर लें। इससे फाइबर्स लूज होने में कमी होगी और रोएं भी कम निकलेंगे।

Next: एग्जाम के दौरान भोजन में इन चीजों को करें शामिल- जया किशोरी

Find out More..