क्या होता है ‘पावर योगा’ ? फायदे जान रह जाएंगे दंग

क्या होता है ‘पावर योगा’ ? फायदे जान रह जाएंगे दंग

Date: Jul 26, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

पावर योगा

शरीर को सेहतमंद बनाने में योगा का अहम योगदान है। योगा वैसे तो कई तरह के होते हैं लेकिन 'पावर योगा' सबसे पावरफुल और फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी पावर योगा के बारे में नहीं जानते तो आज आपको बता देते हैं।

पावर योगा के आसन

सूर्य नमस्कार और कुछ अन्य योगासनों को मिलाकर 'पावर योगा' बनता है। सुबह इस योग को करने से सेहत को जबरदस्त लाभ होता है। हफ्ते में 2 से 3 बार 45 मिनट तक इसे करने से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है।

सूर्य नमस्कार

खाली पेट सूर्य नमस्कार करने से वजन तेजी से कम होता है। अगर आप 24 बार सूर्य नमस्कार करते हैं तो 400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

नौकासन

इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पेट की चर्बी घटाने, स्ट्रेस और एंग्जायटी भी दूर करने में भी ये आसन फायदेमंद साबित हो सकता

तड़ासन

तड़ासन करने से गठिया रोग में आराम मिल सकता है। इससे शरीर लचीला बनता है, थकान, तनाव, चिंता दूर होती है। पीठ-बांह भी मजबूत होती है।

पावर योगा के फायदे

पवार योगा से फोकस बढता है और आप किसी भी काम को अच्छे से कर पाते हैं। इससे पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है।

चर्बी होगी कम

इस योग को करने से वजन कम होता है, शरीर में जमी चर्बी कम होती है। कमजोर मसल्स मजबूत होती है, और शरीर फिट रहता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

बीमारियां रहेगी दूर

इस योग से कई बीमारियां दूर होती हैं और आप हमेशा स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अर्थराइटिस, अस्थमा, डिप्रेशन, डायबिटीज जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

Next: तुलसी पर कब नहीं जलाना चाहिए दीपक? यहां जानिए क्या है सही नियम

Find out More..