दुनियाभर में चाय की इन किस्मों को जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनियाभर में चाय की इन किस्मों को जानकर हो जाएंगे हैरान

Date: Jul 30, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

चाय

पानी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पदार्थ चाय है। चाय की कई तरह की किस्में हैं जो शायद आपको पता भी नहीं होंगी। आज हम चाय की उन किस्मों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी।

बटर टी

तिब्बत और नेपाल के पहाड़ी इलाकों मे इस अनोखी चाय को बनाने के लिए नमक, याक के दूध से बने मक्खन और चाय की पत्तियों को एक साथ मथा जाता है। ऐसा करने से एक मलाईदार मिश्रण तैयार होता है, जो पहाड़ों की कठोर ठंड में शरीर को गर्मी पहुंचाता है।

बग-पूप टी

इंडोनेशिया में एक अजीबो-गरीब चाय पी जाती है। इस चाय को 'बग-पूप टी', 'कोपी-लूवक' और 'सीविट-कॉफी' भी कहते हैं। इस चाय को बिल्लियों की एक प्रजाति सिविट के मल से बनाया जाता है। ये बिल्ली कॉफी बीन्स खाती है और मल त्याग के बाद इन बीन्स को जमा करके सुखाया और पीसा जाता है।

टमाटर की चाय

अफ्रीका के मोरक्को में टमाटर के खट्टे-मीठे स्वाद को पुदीने के ताजगी देने वाले स्वाद के साथ मिलाकर चाय तैयार की जाती है। टमाटर मोरक्को के खान-पान में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है, इसलिए टमाटर को यहां चाय में भी शामिल कर लिया गया।

सिल्वर टिप्स इम्पीरियल

दार्जिलिंग की सिल्वर टिप्स इम्पीरियल चाय दुनिया की सबसे महंगी चाय में से एक है। इसका उत्पादन सिर्फ 100 से 150 किलो ही होता है। अमेरिका, जापान, ब्रिटेन के खरीदार इसे ले जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ब्रिटिश राजघराना इस चाय का दीवाना है।

कहवा

कश्मीर घाटी में आपको 'कहवा' या 'दोपहर की चाय' मिलेगी। कहवा में हरे रंग का टी बेस होता है, जिसमें केसर और कटे हुए बादाम का स्वाद आता है। यह चाय भी हरी चाय की पत्तियों से बनाई जाती है और इसे समोवर में पकाया जाता है।

तह तारिक

ये चाय मलेशिया का नेशनल ड्रिंक है। यहां पर नाश्ते में रोटी कनाई के साथ एक मग तह तारिक सर्व करने का ट्रेंड है। सिंगापुर में भी ज्यादातर लोग कोपिटियम तारिक सर्व करते हैं।

चाय करक

संयुक्त अरब अमीरात में चाय करक दक्षिण एशियाई विरासत है। चाय करक को बनाने में इलायची का उपयोग होता है। इसमें ब्लैक टी या सीटीसी को पानी में इलायची के साथ उबालकर दूध व चीनी मिलाई जाती है।

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..