इन क्रिकेटरों की दूसरी शादी रही सुपरहिट, पहले टूटा दिल और फिर मिला सच्चा प्यार

इन क्रिकेटरों की दूसरी शादी रही सुपरहिट, पहले टूटा दिल और फिर मिला सच्चा प्यार

Date: Sep 01, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में निकिता वंजारा से शादी की थी। लेकिन 5 साल बाद ही अलग हो गए।

फिर दिनेश कार्तिक ने तलाक के अगले साल भारत की स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को डेट करना शुरू किया। जिनसे उन्होंने 2015 में शादी रचाई। अब दोनों काफी खुश हैं।

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान पहली पत्नी निलंगा वितानागे से एक बेटा होने के बाद अलग हो गए थे।

लेकिन अब तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंकाई अभिनेत्री मंजुला थिलिनी के साथ शादी रचाई कर चुके हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने पहली शादी नोएला लुईस से की। नोएला पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम किया करती थीं। इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है, लेकिन शादी के कुछ समय बाद वो अलग हो गए थे।

फिर साल 2000 के समय विनोद कांबली की नजदीकियां एंड्रिया हेविट से बढ़ने लगीं। एंड्रिया से शादी रचाने के लिए कांबली क्रिश्चियन भी बन गए थे। उनकी शादी 2006 में हुई थी।

Next: बिना मेहनत और बिना ब्रश के आसानी से साफ होगी किचन की मॉड्यूलर ट्रॉली, करना होगा ये काम

Find out More..