फुटबॉल की ‘दुनिया के धोनी’ ने 6 जून को खेला आखिरी मैच, जानिए उनके अब तक के सफर के बारे में

फुटबॉल की ‘दुनिया के धोनी’ ने 6 जून को खेला आखिरी मैच, जानिए उनके अब तक के सफर के बारे में

Date: Jun 07, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

इंडियन फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने 6 जून को अपने इंटरनेशल करियर का आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ खेला, जिसमें वो कोई गोल नहीं कर सके।

दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का नाम चौथे नंबर पर है।

सक्रिय खिलाड़ियों में देखें, तो सुनील छेत्री से आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128 गोल) और लियोनल मेसी (106 गोल) ही हैं। तीसरे स्थान पर ईरान के रिटायर हो चुके दिग्गज अली डेई (108 गोल) हैं।

सुनील छेत्री ने साल 2005 में डेब्यू किया था। उन्होंने इंटरनेशनल करियर में 151 मैच खेले, जिसमें 94 गोल किए।

सुनील छेत्री सबसे ज्यादा 7 बार भारत के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके हैं।

सुनील छेत्री को साल 2011 अर्जुन पुरस्कार, 2019 में पद्मश्री और साल 2021 में खेलरत्न से सम्मानित किया गया।

इंडियन सुपर लीग (ISL) में वह पहले और सबसे ज्याद हैट्रिक लगाने वाले भारतीय हैं। साथ ही इंटरनेशनल करियर में 4 हैट्रिक लगाकर, वो सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले भारतीय फुटबॉलर हैं।

सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के लिए 3 अलग-अलग दशकों में गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..