IND vs PAK: रोहित शर्मा को फिर लगी चोट, महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

IND vs PAK: रोहित शर्मा को फिर लगी चोट, महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Date: Jun 08, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

रोहित शर्मा ने अब अपना अंगूठा चोटिल कर लिया है। जिसको लेकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

भारतीय कप्तान नेट पर श्रीलंकाई थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे। तभी गेंद अजीब तरीके से उछली और उनके हाथ में जा लगी।

इस चोट में रोहित दर्द से कराह उठे। इसके बाद तुरंत फिजियो ने आकर चेक किया। रोहित ने इसके बाद कुछ देर दूसरे छोर से बैटिंग की और फिर नेट्स से बाहर चले गए।

रोहित शर्मा की इस चोट पर BCCI की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। भारतीय फैंस यह उम्मीद करेंगे कि रोहित की चोट ज्यादा सीरियस नहीं हो।

9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला काफी अहम है। यह मैच न्यूयॉर्क को नासाउ काउंटी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरु होगा।

Next: प्याज के रस का जादू, बाल होंगे लंबे घने व काले

Find out More..