IPL 2024: रियान पराग ने IPL सीजन में बनाए 500+ रन, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के क्लब में हुए शामिल

IPL 2024: रियान पराग ने IPL सीजन में बनाए 500+ रन, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के क्लब में हुए शामिल

Date: May 16, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

सिर्फ 22 साल के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने बीती रात PBKS के खिलाफ 34 गेंदों में 48 रन बनाकर IPL का शानदार रिकार्ड अपने नाम किया।

रियान पराग IPL में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक सीजन में 500 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

रियान पराग 13 मैचों में 59.00 की औसत और 152.58 की स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। इसमें उन्होंने 4 अर्धशतक भी बनाए हैं।

IPL में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए, एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। पंत ने साल 2018 में DC के खिलाफ 579 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा ने साल 2013 MI के लिए 38.42 की औसत और 131.54 की स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए थे।

ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2021 में RCB के लिए नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 144.10 की स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए थे।

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..