गर्मियों में मीठा खाने का मन है, तो बनाएं ये 3 चिया सीड्स पुडिंग! स्वादिष्ट भी और ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ाएगी

गर्मियों में मीठा खाने का मन है, तो बनाएं ये 3 चिया सीड्स पुडिंग! स्वादिष्ट भी और ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ाएगी
स्वास्थ्य
10 Apr 2026, 08:17 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Healthy Summer Desserts: पेस्ट्री, कुकीज़ या केक खाना किसे पसंद नहीं होता, पर ये सब हमारी ब्लड में शुगर बढ़ाते हैं। लेकिन अब गर्मियों में झटपट बनाएँ यह 3 चिया सीड्स पुडिंग, जो खाने में हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी है। इतना ही नहीं, ये फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है, जो आपके मीठे खाने की क्रेविंग्स को भी सही रखता है।

1. बेरी चिया पुडिंग (Berry chia seeds pudding)

बेरी चिया सीड पुडिंग बनाने के लिए आपको चाहिए

  • 1/4 कप चिया सीड्स
  • 1 कप दूध
  • 1/2 कप मिक्स्ड बेरीज

दूध में बेरीज़, मेपल सिरप या शहद को मिक्सर में एक साथ ब्लेंड करें। दूसरी तरफ एक गिलास में चीया सीड्स मिलाएं। इसमें बेरीज का जूस डालें। इसे व्हिप्पड क्रीम और बेरीज के कटे हुए टुकड़ों से गार्निश करें और अपने फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ एन्जॉय करें।

2. चॉकलेट चिया पुडिंग (chocolate chia seeds pudding)

  • 1/3 चिआ सीड्स
  • 1 कप आलमंड मिल्क/प्लैन दूध
  • 2 टेबल स्पून कोको पाउडर
  • 2 टेबल स्पून मेपल सिरप

चॉकलेट को डबल बॉइलर पर रखकर कुछ वक्त तक चॉकलेट को मेल्ट करें। फिर इसमें दूध, मिल्कमेड, वैनिला एक्सट्रेक्ट, कोको पाउडर मिलाकर इसमें चिया सीड्स मिलाएं और फ्रीज़ में 3 से 4 घंटे के लिये रख दें। ठंडा होने पर इसे इवनिंग या मॉर्निंग में खाएँ।

3. मेंगो/आम चिया की पुडिंग (Tropical mix mango pineapple pudding)

  • 1 कप कटे हुए आम
  • 1/2 पाइनएप्पल
  • ओट्स
  • चिआ सीड्स
  • कोकोनट मिल्क/ मिल्क
  • चिया सीड्स

चिआ सीड्स और कोकोनट मिल्क को एक साथ मिक्स करें और 3 से 4 घंटे के लिए रख दें। इस दौरान आप सिरप, आम, पाइनएप्पल और ओट्स को ब्लेंड करें और भीगे हुए चिया सीड्स में मिलाएं। इसे 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और गर्मियों में एन्जॉय करें।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.