नाबालिग से रेप का आरोपी बुर्का पहन कर लिपस्टिक लगाकर महिला बनकर छिपा रहा, पुलिस ने वृंदावन से पकड़ा

नाबालिग से रेप का आरोपी बुर्का पहन कर लिपस्टिक लगाकर महिला बनकर छिपा रहा, पुलिस ने वृंदावन से पकड़ा
राजस्थान
30 Dec 2025, 04:31 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Dholpur: धौलपुर में एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी भेष बदलकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में छिपा रहा। वो भी मुस्लिम महिला के गेटअप में बुर्का पहन कर लिपस्टिक लगाकर। लेकिन धौलपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी RAC से बर्खास्त है और 10 हजार रुपए का इनामी है।


नाबालिग को नौकरी के बहाने घर बुलाया


धौलपुर SP विकास सांगवान ने बताया की 15 दिसम्बर को एक नाबालिग से रेप किया था। आरोपी ने नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने से फोन करके अपने घर बुलाया था। तो लड़की अपने छोटे भाई के साथ आरोपी के घऱ आई थी। तो आरोपी ने उसके भाई को डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी कराने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। मौका देखकर आरोपी ने लड़की का रेप किया। किसी तरह नाबालिग घर के बाहर आ गई और चीख-पुकार मचाई। उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। लड़की ने लोगों को अपनी आपबीती बताई जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाया लेकिन वो मौका देखकर बाइक से फरार हो गया।


बुर्का पहनकर वृंदावन में घूम रहा था आरोपी


तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए करीब 100 CCTV खंगाले थे। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें दबिश दे रही थीं। हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार को खबर मिली थी कि आरोपी बदमाश उत्तर प्रदेश के वृंदावन में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम बताए हुए ठिकाने पर दबिश देने पहुंची। वहां पुलिस ने देखा कि बदमाश बुरका पहनकर होठों पर लिपस्टिक लगाकर बैठा था। पुलिस ने इनामी बदमाश को मौके से पकड़ लिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.