स्क्रीन के आगे घंटों बिताते हो? आँखों में जलन, सूखापन और नींद की कमी हो रही है तो आज से अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स!

स्क्रीन के आगे घंटों बिताते हो? आँखों में जलन, सूखापन और नींद की कमी हो रही है तो आज से अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स!
स्वास्थ्य
01 Apr 2026, 08:55 pm
रिपोर्टर : Dushyant

5 Tips to Protect Eyes from Digital Strain: क्या आप भी अपना समय स्क्रीन के आगे काम करते हुए बिताते हैं? डिजिटल मीडिया के इस दौर में हर कोई अपना समय न चाहते हुए भी स्क्रीन पर बिताता है, जिससे उनकी आँखों में जलन, खुजली महसूस होती हैं। कई बार तो आँखे लाल तक हो जाती है। कुछ लोग तो ये भी महसूस करते हैं कि उनकी आँखें सूख सी गयी है। सिर्फ इतना ही नहीं, आपका स्क्रीन टाइम कहीं-ना-कहीं आपकी सुकून की नींद भी आपसे छीन रहा है। पर ना चाहते हुए भी हम इससे बच नहीं सकते, लेकिन कुछ हेल्दी आदतों से आप इसका असर कम ज़रूर कर सकते हैं…

1. रोज़ करे योग (Yoga)

कहते हैं कि योग से मन, शरीर और दिमाग शांत और स्वस्थ हो जाते हैं, इसलिए अगर आपको भी आँखों में जलन या थकावट होती है, तो आप दिन में 10 मिनट निकालकर अनुलोम-विलोम ज़रूर करें। साथ ही डिजिटल आई स्ट्रेन से आँखों में तनाव, धुंधलेपन को कम करने के लिए हर 15 -20 में अपने हाथों को अच्छे से रगड़कर अपनी आँखों पर लगाएं। इससे आपकी आँखों की नसों में थोडा आराम मिलता है।

2. 20-20-20 रूल

यह टेकनीक आँखों के डॉक्टर्स द्वारा सुझाए गए सबसे असरदार तरीकों में से एक है, जो स्क्रीन से होने वाली परेशानी- जैसे आँखों का सूखापन और जलन को दूर करती है। इसमें आप हर 20 मिनट स्क्रीन पर काम करने के बाद 20 सेकंड का रेस्ट लें और आँखों से कम से कम 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। इससे आँखों की मसल्स को आराम मिलता है और आँखों में नमी बनी रहती है। (20-20-20 rule)

3. आँखों को क्लॉकवाइज़ और एंटी-क्लॉकवाइज़ घुमाना (Eye Rotation Technique)

स्क्रीन पर लगातार देखने से अक्सर आँखों में खुजली होने लगती है, जिसे कम करने के लिए आप बिना शरीर और चेहरे को हिलाए अपनी आँखों को एंटी-क्लॉकवाइज़ और क्लॉकवाइज़ घुमाएं। इससे लम्बे समय तक स्क्रीन से होने वाली परेशानी से राहत मिलती है।

4. तेल से करें मालिश (Oil Massage)

बादाम के तेल को हल्का गरम करके अँगुलियों की मदद से अपनी आँखों पर हलके साथ से मसाज करें। इससे आँखों के आस-पास खून का संचार बढ़ता है और नींद अच्छी आती है। इसके अलावा आँखों पर तेल मालिश से आँखों के नीचे काले घेरे(dark circles) भी कम होते हैं और आँखें फ्रेश दिखती हैं।

5. कॉटन पैड या ठंडे कपडे का आँखों पर करे इस्तेमाल (Cold Pad Treatment)

अगर आपको सिर्फ थोड़ी देर ही स्क्रीन देखने से आँखों में दर्द होने लगता है, तो आप 5 से 10 सेकंड ठंडे रुमाल को आँखों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा आप खीरे और गुलाब जल के रस में भीगी कॉटन पैड का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह बहुत ही आम तरीका है, जो आँखों की सूजन कम करता है और आपको लंबे समय तक काम करने में मदद करता है।

इन सभी तरीकों का इस्तेमाल करते वक्त आप धीमा गाना या धुन भी चला सकते हैं या सुगंधित मोमबत्तियों का यूज़ कर सकते हैं। इससे आँखें तो अच्छी होंगी ही, आपका मन और दिमाग भी शांत होगा और आपको सुकून और आराम महसूस होगा।

Content : Ekta Sharma


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.