Ghee Benefits: खाली पेट घी खाने के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, आज से खाना कर देंगे शुरू

Ghee Benefits:एक शरीर स्वस्थ तब ही बन सकता है, जब पेट का स्वास्थ्य भी उत्तम हो। पेट में अगर जरा सी भी दिक्कत होती है, तो सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर पर उसका असर पड़ता है। ऐसे में अपने पेट के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आप ऐसे कुछ छोटे-छोटे कदम उठा सकते हैं, जो पहली नजर में भले ही मामूली से दिखते हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। ऐसा ही एक कदम है - रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाना। मामूली सा लगने वाला यह छोटा सा घरेलू नुस्खा स्वास्थ्य विज्ञान की नजरों में बहुत बड़ा है। आइए जानते हैं अगर रोज़ सुबह आप एक चम्मच घी खाते हैं, तो उसके क्या-क्या फायदे होंगे -
गट हेल्थ में सुधार
भारत के घर में घी को खाना पकाने या रोटियों पर लगाकर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लोग इसके चिकित्सकीय गुणों के बारे में नहीं जानते हैं। घी का सेवन करने से गट्स की हेल्थ में सुधार होता है। सीधे शब्दों में, हमारे पेट की आंतों की स्थिति बेहतर होती है। घी में पाया जाने वाला ब्यूटीरिक एसिड एक ऐसा फैटी एसिड है, जो इंटेस्टाइन्स को पोषण देता है और गट्स की लेयर्स की मरम्मत करता है। साथ ही, घी खाने से हमारी इंटेस्टाइन ज्यादा बेहतर तरीके से न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब कर सकती है।
एंटी इंफ्लेमेटरी क्वालिटीज
घी में एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व भी होते हैं, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दिक्कतों में राहत मिलती है। घी का सेवन पाचन क्रिया को मजबूत करता है और पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है।
Blood sugar level स्थिर करना
कुछ वैज्ञानिक रिसर्च का कहना है कि घी में मौजूद फैट्स शरीर में इंसुलिन को ट्रिगर करते हैं। इससे पूरे दिन शरीर में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और कम ज्यादा नहीं होता। सुबह घी का सेवन करना उन लोगों को विशेष फायदा दे सकता है, जिन्हें लो ब्लड शुगर की दिक्कत रहती है।
कब्ज़ में राहत
रोजाना घी का सेवन करने से आंतों में चिकनाई बढ़ती है। चिकनाई बढ़ने से आंतों में भोजन का मूवमेंट और अब्जॉर्पशन रेट में इजाफा होता है। खाना ज्यादा देर तक पेट में जमा नहीं रहता। इससे कब्ज़ और गैस की समस्या में राहत मिलती है।
तो अगर आपको भी पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो अपनी गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए आप भी रोजाना एक चम्मच घी खाना शुरू कर सकते हैं। क्योंकि एक अच्छे दिन की शुरुआत अच्छे पेट से होती है।
(नोट :- लेख में दी गई जानकारी सामान्य तथ्यों पर आधारित है। यह चिकित्सकीय परामर्श नहीं है। अगर आपको पहले से कोई चिकित्सकीय समस्या है, तो आप पर यह समान रूप से लागू नहीं होती। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी चिकित्सक से सलाह लें।
इस लिंक को शेयर करें

