जहां रहते मंत्री-विधायक, उस सिविल लाइंस की जनता सीवेज का पानी पीने को मजबूर

जहां रहते मंत्री-विधायक, उस सिविल लाइंस की जनता सीवेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर
02 Apr 2026, 10:53 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: जयपुर के सिविल लाइन्स इलाके में विधायक गोपाल शर्मा के सामने ऐसी स्थिति बन गई जिसके बाद उन्हें ये अहसास हुआ कि उनके क्षेत्र की जनता किस मुसीबत में रह रही है। दरअसल गोपाल शर्मा (Civil Lines MLA Gopal Sharma) को एक महिला ने सीवेज का गंदा पानी पीने को दे दिया और कहा कि इसे पियो। इसके बाद गोपाल शर्मा जैसे तैसे तो गिलास मुंह तक लेकर गए तो सीवेज की गंदी बदबू उन्हें लगी, और गिलास वापस कर दिया। इस महिला ने विधायक से कहा कि सालों से हमारे घर में सीवेज का गंदा पानी आ रहा है। हमारी तो सुनवाई तो हुई नहीं, अब आप ही पीजिए। इसे हम सालों से पी रहे हैं।

गंदे पानी की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे थे विधायक

सिविल लाइंस के कई वार्डों में सीवेज का गंदा पानी आने की शिकायत आ रही है। जिसके बाद खुद विधायक गोपाल शर्मा सुशीलपुरा के वार्ड 45 में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही लोगों को पता चला कि विधायक इलाके में आए हैं। तो वो बाहर निकल आए और विधायक को घेरकर उन पर गुस्सा उतारने लगे। महिलाओं ने विधायक से गंदे पानी की परेशानी बताई। तो विधायक ने कहा कि दिखाओ कितना गंदा पानी है। तो महिला ने विधायक को गिलास में भरकर पानी दिया।

गोपाल शर्मा को लगा कि उन्हें ये पानी पीने को दिया है तो उसे पीने लगे लेकिन जैसे ही मुंह के पास ले गए, पानी में सीवेज की बदबू लगी। पानी को सूंघते ही उन्होंने गिलास वापस कर दिया। तो महिलाओं ने कहा कि आप इस पानी को पिओ। इसे हम टंकी से निकालकर आपके पास लाए हैं। हम सालों से इसे पी रहे हैं, हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रताप सिंह खाचरियावास भी गोपाल शर्मा के पास पहुंचे

गोपाल शर्मा ने इलाके के लोगों को जल्द पानी सही करने का आश्वासन दिया। लेकिन पानी के अलावा टूटी सड़कों के लिए भी काफी विरोध हुआ। इसे लेकर गोपाल शर्मा के जाने के बाद शाम को प्रताप सिंह खाचरियावास भी सुशीलापुरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के नाम पर इलाके की पूरी सड़क खोद कर डाल दी है। सड़क तोड़ने के दौरान ही सीवर लाइन टूट गई है और शायद पानी की पाइपलाइन में भी लीकेज ही इसलिए गंदा पानी आने लगा है। इधर जलदाय विभाग ने कहा कि जहां पाइपलाइन में लीकेज है उसे जल्द ठीक करा देंगे।

ये भी पढ़ें- Bhati-Ravana Controversy: क्या भाटी-रावणा में होगा ‘राजीनामा’, मामले में बड़ा ट्विस्ट

ये भी पढ़ें- जनता के सामने CM को टोकना...पार्टी और सरकार को कितना महंगा पड़ सकता है शेखावत का ये ‘एटीट्यूड’


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.