टोंक रोड में जाम से मिलेगी निज़ात, दो घंटे की दूरी आधे घंटे में होगी पूरी, जानिए जयपुर मेट्रो फेज़-2 की खास बातें

टोंक रोड में जाम से मिलेगी निज़ात, दो घंटे की दूरी आधे घंटे में होगी पूरी, जानिए जयपुर मेट्रो फेज़-2 की खास बातें
जयपुर
09 Apr 2026, 10:05 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Metro Phase 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें राजस्थान को दो बड़ी सौगातें मिलीं। जिसमें पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) और जयपुर मेट्रो के लिए रकम जारी की है। केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को हरी झंडी दे दी है और इसके लिए 13,037.66 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2031 तक पूरा करना है।

इस जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत 42.8 किमी लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा। ये कॉरिडोर प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक बनेगा। इसमें 30 स्टेशन और दो कॉरिडोर होंगे। ये जयपुर एयरपोर्ट, सीतापुरा औधोगिक क्षेत्र, VKI, टोंक रोड और SMS अस्पताल जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दो दिन से दिल्ली में थे और मेट्रो फेज 2 और रिफाइनरी के लिए लगातार केंद्र सरकार से संपर्क में थे।

खासाकोठी सर्किल दोनों रूट का जंक्शन

नए प्रोजेक्ट के मुताबिक जयपुर मेट्रो फेज-1 और 2 के रूट में बड़ा बदलाव होगा। मौजूदा रूट पर खासा कोठी सर्किल के सामने नया स्टेशन बनेगा। दोनों को जोड़ने के लिए एलिवेटेड पाथ-वे बनाया जाएगा। यही दोनों रूट का जंक्शन होगा। वहीं चांदपेल मेट्रो से दूसरे फेज के रूट को जोड़ने के लिए 1600 मीटर के ट्रैक का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। जबकि खासा कोठी सर्किल फेज 2 के स्टेशन को रेलवे स्टेशन से कनेक्ट करने वाले एलिवेटेड पाथ-वे का प्रावधान रद्द कर दिया गया। इससे 500 करोड़ की बचत होगी।

ऐसा पहली बार है कि जयपुर के उत्तर से दक्षिण तक सीधा मेट्रो कॉरिडोर बनेगा। इस प्रोजेक्ट में प्रदेश और केंद्र सरकार की 50-50 की हिस्सेदारी होगी। इससे टोंक रोड और एयरपोर्ट इलाके में जाम से भी निजात मिलेगी।

जयपुर मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। इससे जयपुर के विकास को रफ्तार मिलेगी। वहीं पचपदरा रिफाइनरी के लिए 79,459 करोड़ की संशोधित लागत की मंजूरी देना ऐतिहासिक कदम है।

रिफाइनरी को भी 36 हजार करोड़ की मंजूरी

जयपुर मेट्रो के अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड परियोजना की लागत 43,129 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपए करने को मंजूरी दी गई है। पचपदरा रिफाइनरी अब केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगी, बरि पेट्रोकेमिकल आधारित औद्योगिक केंद्र रूप में विकसित होगी।

बता दें कि ये 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति क्षमता वाली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है। इसकी पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलिय मॉट्रिक टन होगी। इसमें 26% से ज्यादा उत्पादन पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स का होगा। ये सभी उत्पाद परिवहन, फार्मा, कें पैकेजिंग उद्योग जैसे क्षेत्रों में ऊर्जा और औद्योगिक इको-सिस्टम के लिए बेहद अहम हैं। 21 अप्रैल को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें- शादी मुकेश भाकर की और नप गए IPS समेत 6 अधिकारी, जानिए क्या है मामला?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.