लोकमंथन के पहले हुए कार्यक्रम में युवाओं और भारतीय संस्कृति पर खुलकर बातें, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी शामिल

लोकमंथन के पहले हुए कार्यक्रम में युवाओं और भारतीय संस्कृति पर खुलकर बातें, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी शामिल
जयपुर
03 May 2026, 09:28 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: युवा साथी संगठन और Poddar Group of Institutions की तरफ से शनिवार को लोकमंथन से पहले एक खास कार्यक्रम रखा गया। इसमें खुले माहौल में संस्कृति, विचार और युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक रमेश अग्रवाल और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखा दी। युवा साथी संगठन के संस्थापक मनु कंबोज ने बताया कि लोकमंथन का बड़ा आयोजन दिसंबर में जयपुर में होने वाला है, जिसमें देशभर से लोग शामिल होंगे।

डॉ. रमेश अग्रवाल ने क्या कहा

डॉ. रमेश अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति के मूल विचार “वसुधैव कुटुंबकम्” को समझाते हुए कहा कि हमारी संस्कृति दुनिया को एक परिवार की तरह देखना सिखाती है। उन्होंने ‘एकात्मवाद’ को भारतीय सोच की जड़ बताते हुए कहा कि इसमें इंसान, समाज और प्रकृति—तीनों का आपस में गहरा रिश्ता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी जड़ों को समझें और अपनी संस्कृति को जीवन में अपनाएं।

युवाओं पर कर्नल राठौड़ का संदेश

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि अगर युवा अपने समय और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में जानकारी तो बहुत है, लेकिन सोच साफ और गहरी होनी चाहिए। असली ‘लोकमंथन’ तब होता है जब युवा सही मुद्दों पर विचार करें और समाज के लिए आगे आएं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी पहचान को समझें, अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और जहां भी हों, पूरी एकाग्रता के साथ काम करें।

ये भी पढ़ें- विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने किया इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड भवन का उद्घाटन, कहा- राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

ये भी पढ़ें- देवर्षि नारद भारतीय पत्रकारिता के प्रथम आदर्श हैं: वासुदेव देवनानी, RSS प्रचारक निम्बाराम सहित किया पत्रकार सम्मान समारोह


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.