छात्रसंघ चुनाव को लेकर अब होगा बड़ा आंदोलन, राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दी 'धमकी'

Rajasthan University: राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव का जिन्न बोतल से बाहर निकल आया है। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र बैनर-पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए हैं। स्टूटेंड्स का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव ना कराकर हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है। हाईकोर्ट (Rajasthan High court on Student union Elections) ने 19 जनवरी को ही चुनाव को लेकर मार्च के महीने में चुनाव का कैलेंडर जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन मार्च बीत गया, अप्रैल शुरू हुए 9 दिन हो गए लेकिन अभी तक राजस्थान विश्वविद्यालय की तरफ से चुनाव को लेकर कुछ नहीं किया गया तो प्रशासन तो सीधे-सीधे हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है।
'छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो होगा आंदोलन'
यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो वे आंदोलन पर उतरेंगे। इसके लिए वो आखिरी तक अपनी लड़ाई लड़ेंगे। ये छात्रों का हक है और वो ये हक लेकर ही रहेंगे। ये यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के फीस से चलती है और ये हमारे ही अधिकारों को छीन रहे हैं। छात्रों ने इसे केवल चुनाव का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और छात्र अधिकारों की लड़ाई बताया है।
वाइस चांसलर को नोटिस
प्रदर्शन कर रहे छात्रनेता शुभम रेवाड़ ने कहा कि ये सिर्फ छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा नहीं है बल्कि ये लोकतंत्र और छात्र अधिकारों की लड़ाई है। जब प्रशासन हाईकोर्ट को नहीं सुन रहा है तो हम आम छात्रों की क्यों सुनेगा। इसलिए उन्होंने दोबारा हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। जिसके बाद वाइस चांसलर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।
ये भी पढ़ें- शादी मुकेश भाकर की और नप गए IPS समेत 6 अधिकारी, जानिए क्या है मामला?
इस लिंक को शेयर करें

