चुभती गर्मी में खुद को कूल और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें ये देसी ड्रिंक, गर्मी हो जाएगी छूमंतर!

चुभती गर्मी में खुद को कूल और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें ये देसी ड्रिंक, गर्मी हो जाएगी छूमंतर!
लाइफ स्टाइल
21 Apr 2026, 05:29 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Best Summer Drink: गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। लू की वजह से कई लोगों की तबीयत खराब हो रही है। इन दिनों कमजोरी और चक्कर महसूस होना आम बात है। ऐसे में लोग अक्सर खुद को ठंडा रखने के लिए पैकैज्ड कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने लग जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। लेकिन हम आपको यहां पर कुछ ऐसी देसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको ना सिर्फ भीतर से ठंडा और तरोताजा करेंगी बल्कि आपके पूरा पोषण भी देंगी।

1. प्याज की छाछ

तपती गर्मी में कई सालों से राजस्थान के लोगों का एक ही रामबाण है कच्चा प्याज। रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्याज गर्मियों में शरीर में ठंडक करता है, लू से बचाता है और शरीर के तापमान को भी नॉर्मल रखता है। इसे छाछ में मिलाकर खाना तो मानो यहां के लोगों का पसंदीदा खाना ही बन जाता है।

इस छाछ को बनाने के लिए सामग्री:

1 प्याज

1/2 टेबल स्पून राई

2-4 करी पत्ता

बनाने की विधि

एक कड़ाही में तेल गर्म करे इसमें कटे प्याज, करी लीव्स और राई का तड़का लगाएं, तैयार मसाले को छाछ में डाले इसमें काला नमक, जीरा और पुदीना और जलजीरा मिलकर सर्वे करे , इसे खाने के साथ या अपने बच्चो को पिलाये।

ये भी पढ़ें- चाउमीन खाने का मन कर रहा है, लेकिन सेहत को लेकर हैं परेशान- तो try करिए ये खास Healthy ChowMein

2. खीरे की छाछ

खीरे की छाछ इन दिनों में काफी पॉपुलर हो रही है जिससे हमें खीरे और छाछ दोनों का लाभ एक साथ मिल जाता है। इसको बनाने के लिए हमें चाहिए:

1-2 खीरे

1 छोटी चमच्च पुदीना

हरी मिर्ची

फ्रेश पुदीना

धनिया

1 छोटी चमच्च जीरा

दही

चुटकी भर काला नमक

बनाने का तरीका

खीरा और मिर्ची को पीसेज में काटकर इन्हे मिक्सी में डाले। इसमें फ्रेश पुदीना, धनिया और सभी इंग्रिडेंट् को बराबर मात्रा में डालकर मिक्सी में पीस लें, इसमें अपने अनुसार पानी डाले और छाछ जैसा पतला कर लें और ठंडा करके एन्जॉय करें।

3. कैरी की छाछ

गर्मियां आते ही सबका एक ही गो-टू ड्रिंक होता है कैरी की छाछ। कच्चे आमों से बनी यह ड्रिंक रिफ्रेशिंग होने के साथ-साथ उपयोगी भी है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

3 -4 कच्ची कैरी

1 चमच्च चीनी

भुना हुआ जीरा

काला नमक

बनाने का तरीका

कच्ची कैरी छीलकर उबाल लें, फिर इसका गूदा निकालकर इसे मिक्सर में डालें। इसमें ऐड करें चीनी/गुड़, काला नमक, पुदीना डालकर पीस लें और फ्रिज में रख दें। इसे खाने के साथ या वेलकम ड्रिंक की तरह सर्व करें।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में मीठा खाने का मन है, तो बनाएं ये 3 चिया सीड्स पुडिंग! स्वादिष्ट भी और ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ाएगी

कंटेंट- एकता शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.