एक बार घर पर ट्राई कर लेंगे आइसक्रीम की ये रेसिपी तो भूल जाएंगे बड़े-बड़े ब्रांड, स्वाद भी एक नंबर

एक बार घर पर ट्राई कर लेंगे आइसक्रीम की ये रेसिपी तो भूल जाएंगे बड़े-बड़े ब्रांड, स्वाद भी एक नंबर
लाइफ स्टाइल
23 Apr 2026, 05:56 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Home Made Icecreams: पाम ऑयल, नकली दूध और आर्टिफिशियल रंग से बनी आइसक्रीम तो हम कई साल से बड़े ही चाव से एन्जॉय करते आ रहे हैं। गर्मी हो या सर्दी,शादी हो या पार्टी बाज़ार में मिलने वाली आइसक्रीम देख हमारा जी ललचा जाता है और हम तुरंत बिना इंग्रीडेंट्स देखे उन्हें खरीद लेते हैं। क्या आप जानते है कि ये मैंगो आइसक्रीम (Mango Icecream), ऑरेंज आइसक्रीम (Orange Icecream) और कुकीज़ एंड क्रीम जैसी आइसक्रीम में असल में हाई लेवल शुगर और नकली दूध होता है और स्वाद के नाम पर झूठ खिलाया जा रहा है, लेकिन अब आप फ्रेश फ्रूट्स से घर पर भी अलग-अलग वैरायटी की आइसक्रीम-पॉप्सिकल्स बना सकते हैं।

1. रेस्पबेरी क्रीम आइसक्रीम (Respberry Icecream)

सामग्री

1 कप रास्पबेरीज़

1 कप ग्रीक योगर्ट / क्रीम

2 टेबल स्पून मेपल सिरप

विधि

रास्पबेरीज़ को अच्छी तरह से धोकर उन्हें मैश कर लें। इसमें योगर्ट/क्रीम, मेपल सिरप डालें और तीनों को अच्छी तरह से मिला लें। आइसक्रीम मोल्ड में डालकर इसे अच्छी तरह से बंद कर दें और फ्रीज़र में 4 घंटे तक ठंडा होने दें। सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से तैयार यह आइसक्रीम खाने में यमी और लो इन कैलोरीज़ है।

2. स्वीट एंड टैंगी ट्रिपल बेरीज आइसक्रीम

सामग्री

1 कप फ्रेश स्ट्रॉबेरीज़

1 कप ब्लूबेरीज़

1 कप चेरीज़

नींबू का रस

शहद

विधि

सभी बेरीज और चेरी को मिक्सी ब्लेंडर में डालें। इसमें फ्रेश होममेड क्रीम, वैनिला, निम्बू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। फाइन पेस्ट तैयार करने के बाद इन्हें आइसक्रीम मोल्ड में डालकर 5 घंटे फ्रीज़र में सेट होने दें और गर्मियों में एन्जॉय करें।

3. मैंगो-पीच-पाइनएप्पल आइसक्रीम

सामग्री

1 कप मैंगो

1 कप पीचिस

1 कप पाइनएप्पल

क्रीम

वैनिला एसेंस

मेपल सिरप

1/2 लाइम जूस

वाइट चॉकलेट

विधि

आम, पीच और पाइनएप्पल को टुकड़ों में काट लें और एक मिक्सर में डालें। इसमें लाइम जूस, मेपल सिरप, नारियल, वनिला एसेंस डालकर ब्लेंड करें और इनका गाढ़ा रस बनाएं। आइसक्रीम मोल्ड में डालकर रात भर फ्रीज़र में ठंडा होने दें। खाने से पांच मिनट पहले वाइट चॉकलेट में डिप करें और एन्जॉय करें।

ये भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक्स का भी बाप है ये देसी ड्रिंक, नाम सुनकर यूपी-बिहार वालों का पिघल जाएगा दिल

4. पीनट बटर बनाना आइसक्रीम

सामग्री

2 केले

3/4 कप फुल-फैट ग्रीक योगर्ट (180 ml / 190 ग्राम) – लैक्टोज़-फ्री भी ले सकते हैं

2 बड़े चम्मच अनस्वीटन्ड पीनट बटर (100% मूंगफली वाला पीनट बटर इस्तेमाल करें)

कोको पाउडर

टॉपिंग

85 ग्राम डार्क चॉकलेट, पिघली हुई

विधि:

केले, योगर्ट और पीनट बटर और कोको पाउडर को ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें। इस मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड्स में डालें। फ्रीज़र में 3-4 घंटे तक सेट होने के लिए रखें। सेट होने के बाद पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डिप करें और एन्जॉय करें! एयर-टाइट कंटेनर में डालकर फ्रीज़र में स्टोर करें।

5. तरबूज कीवी पॉप्सिकल्स

सामग्री

5 कीवी, छिले और कटे हुए

3 कप तरबूज, बीज निकालकर क्यूब्स में कटे हुए

3/4 कप कोकोनट योगर्ट

1-2 चम्मच शहद या मेपल सिरप ऑप्शनल

थोड़ा सा नींबू का रस

विधि

तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें। चाहें तो 2 बड़े चम्मच कोकोनट योगर्ट मिला दें क्रीमी टेक्सचर के लिए और इसे फ्रीजर में सेट करने के लिए रख दें। इसके बाद कीवी को ब्लेंड करे और बचे हुए कोकोनट योगर्ट के साथ मिलाएं। तरबूज वाली लेयर सेट हो जाए तो उसके ऊपर कीवी वाला मिश्रण डालें। दोनों को मोल्ड में डालकर फ्रीज़र में 4-5 घंटे या रात भर पूरी तरह सेट होने दें और एन्जॉय करें।

कंटेंट- एकता शर्मा

ये भी पढ़ें- गर्मियों में मीठा खाने का मन है, तो बनाएं ये 3 चिया सीड्स पुडिंग! स्वादिष्ट भी और ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ाएगी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.