तमिलनाडु में विजय बने ‘थलापति’, अब क्या बीजेपी के गठबंधन वाली AIADMK से मिलाना पड़ेगा हाथ?

तमिलनाडु में विजय बने ‘थलापति’, अब क्या बीजेपी के गठबंधन वाली AIADMK से मिलाना पड़ेगा हाथ?
राष्ट्रीय
04 May 2026, 11:52 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Tamil Nadu election 2026: साउथ में अब एंटरटेनमेंट सेक्शन की खबर राजनीति में तब्दील हो गई है। तमिलनाडु के 2026 के विधानसभा चुनावों में एक्शन, ड्रामा और सत्ता के पैमाने बदलने वाले नतीजे उभर रहे हैं। एक्टर से पॉलिटिशिएन बने विजय थलापति अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसे द्रविड़ राजनीति का अंत नहीं, बल्कि एक क्रांति की तौर पर देखी जा रही है। आज बात साउथ की सियासत के थलापति की करेंगे।

थलापति विजय अब तमिलनाडु के 'किंग'

दशकों से तमिलनाडु की राजनीति दो धड़ों में बंटी रही। एम. के. स्टालिन की DMK और AIADMK गठबंधन, इस खेल में अचानक थलापति विजय की तमिलागा वेट्री काज़ागाम यानी TVK ने सेंध मारी और अब वो बढ़त पर हैं। अब तो जीतते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। ये वही राजनीति है जहां DMK और AIADMK ने कभी अपना वर्चस्व बनाया था। विजय खुद दोनों सीटों पेरांबूर (Perambur) और पूर्वी तिरुचिलापल्ली (Tiruchirappalli East) में आगे चल रहे हैं।

मिलिए तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री से। pic.twitter.com/HRfiNOBfhc
— Dinesh Bohra (@dineshbohrabmr) May 4, 2026

अपने कार्यालय से पोस्टर हटा रही DMK

ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या एम. के. स्टालिन सत्ता से बाहर हो गए हैं। तो बता दें कि तमिलनाडु की सत्ता से DMK की वापसी अब खतरे में दिख रही है। कुछ रुझानों में वे तीसरे स्थान पर हैं। जिससे DMK कार्यकर्ता निराश हैं और अपने कार्यालयों से पोस्टर हटा रहे हैं।

क्या AIADMK से साथ मिलाएंगे थलापति?

सबसे बड़ी बात अब ये है कि क्या विजय थलापति को AIADMK के साथ हाथ मिलाना पड़ेगा। क्योंकि अगर TVK अकेले 118 सीटें पाने से पीछे रह गई। तो इसलिए AIADMK के साथ गठबंधन की अटकलें तेज हैं। लेकिन विजय किसी भी दल के साथ सहज नहीं खासकर उन लोगों के लिए जो बीजेपी के प्रभाव से जुड़े हैं। ऐसे में थलापति विजय क्या कदम उठाते हैं वो देखने वाली बात होगी। वहीं अगर ये रुझान कायम रहते हैं। तो दक्षिण भारत की राजनीति में एक नया चेहरा। थलापति विजय सत्ता के केंद्र में होगा।

ये सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि राजनीतिक सिस्टम में सेंध है और पुराने खेल के नियम अब बदलते नजर आते हैं। ये सिर्फ एक फिल्म स्टार का राजनीतिक डेब्यू नहीं है। बल्कि ये तमिलनाडु की राजनीति की धार को पलट देने वाला पल है जो बेहद दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, ममता-मोदी में कौन मारेगा बाज़ी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.