TCS Scandal: प्लेयर-साइज़ जीरो बुलाते, साड़ी का पल्लू खींचते...FIR में सामने आई पीड़िताओं की सच्चाई, इधर निदा खान का अभी तक नहीं मिला ठिकाना

TCS Scandal: नासिक के TCS धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न केस अब परत दर परत खुलता जा रहा है। बीते दिन कंपनी की सस्पेंड की हुई HR निदा खान (TCS Nida Khan) की अग्रिम जमानत भी रद्द कर दी गई और अब कंपनी में पीड़ित महिला कर्मचारियों की FIR में ऐसे-ऐसे खुलासे हुए हैं जिसे सुनकर आपका खून खौल उठेगा, शर्म से आंखें झुक जाएंगी। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है।
FIR में क्या-क्या हुआ खुलासा?
TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज BPO कांड की पीड़िताओं ने देवलाली कैंप और मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में अपनी FIR दर्ज कराई। इन FIR में पीड़िताओं ने कंपनी के मुस्लिम अधिकारियों का जो घिनौना चेहरा दिखाया है, उसे जानकर आपको ऐसा लगेगा कि इतनी बड़ी कंपनी में भी महिलाओं को इस तरह की हरकतें फेस करनी पड़ती है। FIR के मुताबिक एक पीड़िता ने खुलासा किया कि ऑफिस में काम करने वाला आसिफ अंसारी उसे छेड़ता था। जबकि वो दूसरी टीम में काम करता था फिर भी थोड़ी-थोड़ी देर में उसके पास आकर बैठ जाता। उसके शरीर को जहां-तहां हाथ लगाता, उसे छूने की कोशिश करता। गंदे-गंदे कमेंट तक करता और कहता कि “तुम्हारा तो ‘जीरो फिगर’ है।“ ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई-कई बार हुई है।
इतना ही नहीं आसिफ अंसारी ने उसे इंस्टाग्राम पर भी कॉन्टैक्ट किया। उसने फॉलो किया तो पीड़िता ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद जब वो ऑफिस पहुंची तो कहा कि “तुमने मुझे ब्लॉक क्यों किया, अब मैं तुमसे कॉन्टैक्ट कैसे करूं?” इस पर पीड़िता झल्ला गई और दो टूक कह दिया कि “उसे कहीं पर भी कॉन्टैक्ट करने की जरूरत नहीं है, जो बात करनी है जो कहना है वो यहीं ऑफिस में ही कहो।“
ये भी पढ़ें- TCS की फरार HR एक्जीक्यूटिव निदा खान की तलाश में जुटी SIT, धर्मांतरण मामले में सामने आया विदेशी कनेक्शन
साड़ी का पल्लू तक खींचा
एक और पीड़िता ने FIR में रजा मेनन (लोन डिपार्टमेंट का लीडर) नाम के कर्मचारी पर आरोप लगाया कि उसने एक बार ऑफिस की लॉबी में उसकी साड़ी का पल्लू खींचने की कोशिश की। रजा पल्लू हाथ में पकड़कर मुस्कुरा रहा था। इस पर पीड़िता अपनी साड़ी का पल्लू खींचकर आगे बढ़ गई। रजा ने उसे ‘प्लेयर’ बुलाना शुरू कर दिया। इसी नाम से वो उसे भरे ऑफिस में सभी के सामने बुलाता और ये भी कहता कि “अगर काम नहीं संभाला जा रहा तो मुझे बताओ, मैं मदद करूंगा।“ रजा पीड़िता से उसके पति के बारे में भी पूछता क्योंकि पीड़िता अकेले रहती थी और उसका पति बाहर रहता था। रजा लगातार उसकी शादी के बारे में गंदी बाते करता था।
पीड़िताओं की FIR में एक बात कॉमन थी वो ये कि उन्होंने जितने मुस्लिम कर्मचारियों पर आरोप लगाए वो सभी इन पीड़िताओं के सामने हिंदू देवी-देवताओं पर भद्दे, अश्लील कमेंट करते, उन्हें बुरा बताते और उनका चरित्र हनन करते। ये आरोपी उन्हें इस्लाम की अच्छाईयां बताते और यही अपनाने को कहते। एक और आरोपी शाहरुख कुरैशी भी आसिफ का साथ देता। वो जब भी पीड़िता के पास जाता वो भी पीछे जाकर बातों में शामिल हो जाता। ये लोग पीड़िता की साड़ी और उसके ब्लाउज के बारे में बेहद घिनौने कमेंट करते।
एक और पीड़िता ने कहा कि तौसीफ अत्तार, शफी शेख और दानिश नाम के आरोपियों ने भी उनके साथ यही हरकत की। जब उनसे ये सब सहन नहीं हुआ तब उन्होंने केस दर्ज कराया। ये सब कुछ 2021 से लेकर 2026 तक चलता रहा। सिर्फ यहां काम करने वाली पीड़िताएं बदलती रहीं जबकि आरोपी वही रहे।
आरोपी HR निदा खान के भाई ने भी रेप किया
इस मामले का पहला केस दानिश शेख के खिलाफ दर्ज हुआ था। ये दानिश शेख कंपनी की HR और आरोपी निदा खान का सगा भाई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है दानिश ने उससे शादी का झांसा देकर रेप किया जबकि आरोपी की शादी पहले ही हो चुकी थी। वहीं निदा खान को TCS कंपनी ने 9 अप्रैल को ही सस्पेंड कर दिया था। वहीं निदा खान अभी भी फरार है। अभी तक वो गिरफ्तार नहीं हुई है। बीते सोमवार को उसकी अग्रिम जमानत भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 27 अप्रैल को अब इसकी अगली सुनवाई होगी। बता दें कि निदा खान पर आरोप है HR होने के बाद भी निदा खान ने पीड़ित महिला कर्मचारियों की शिकायतों को नजरअंदाज किया और तो और महिलाओं को धर्म परिवर्तन और मुस्लिम कर्मचारियों से संबंध बनाने का दबाव भी डाला।
ये भी पढ़ें- हल्दीराम के खाने में निकला जिंदा कीड़ा! मुंबई आउटलेट में वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
इस लिंक को शेयर करें

