West Bengal Eelctions Result 2026: बंगाल में नतीजों के बाद शुरू धमाके! दफ्तर से सड़क तक जंग

West Bengal Eelctions Result 2026: बंगाल में नतीजों के बाद शुरू धमाके! दफ्तर से सड़क तक जंग
राष्ट्रीय
05 May 2026, 10:17 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

West Bengal Results: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जो ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उससे कहा जा रहा था कि 15 साल से टिकी ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) और उनकी पार्टी TMC इस हार को शायद पचा नहीं पाए और उनकी हताशा हिंसा के रूप में सामने आए और हुआ भी वही। नतीजे आए नहीं कि सियासत की आग फिर भड़क उठी। बंगाल के कई जिलों जैसे मुर्शिदाबाद, मालदा, आसनसोल और उत्तर 24 परगना में हिंसा, तनाव की खबरें सामने आ रही है।

दुकानों और दफ्तरों पर हमला

कई जगहों पर और बीजेपी और TMC के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और बीच में पुलिस, जो हालात संभालने की कोशिश में पसीना-पसीना हो रही है। मुर्शिदाबाद में कथित तौर पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भिड़े और लाठी-डंडे से सड़कों पर भिड़ंत देखी गई। मालदा में हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को रातभर गश्त बढ़ानी पड़ी। आसनसोल में दुकानों पर हमला और घरों में घुसकर मारपीट की शिकायतें सामने आईं हैं। उत्तर 24 परगना में दो गुटों की झड़प के बाद पूरा इलाका छावनी में बदल चुका है।

तनाव इतना बढ़ा कि राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा। कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जीती बीजेपी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? CM रेस में ये चेहरे

TMC ने बीजेपी पर लगाया आरोप, BJP बोली ये खुद कर रहे आरोप हम पर लगा रहे

इधर TMC ने दावा किया कि ये सब कुछ बीजेपी करा रही है। उपद्रवियों ने रुझान की तस्वीरें साफ होते ही दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर, कुचबिहार के तूफानगंज और पानीहाटी के दफ्तरों में तोड़फोड़ की। TMC ने ये भी दावा किया कि कई जगह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के पोस्टर तक फाड़े गए है। यहां से TMC के झंडे हटाकर बीजेपी के झंडे लगाए गए हैं।

नोआपाड़ा से TMC उम्मीदवार त्रिणांकुर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि बैरकपुर में पोलिंग बूथ से निकलते ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई की। वहीं TMC के नेताओं के इन आरोपों पर बीजेपी के नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं को खुद TMC के नेता कार्यकर्ता ही अंजाम दे रहे हैं ये उनके आंतरिक कलह का नतीजा ही है। काम ये खुद कर रहे हैं और आरोप बीजेपी पर लगा रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब इन घटनाओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

हिंदू के लिए ही काम करेंगे शुभेंदु अधिकारी

ममता बनर्जी को हराने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर सीट पर उन्हें हिंदुओं, बौद्ध, सिक्ख, ईसाई लोगों ने उन्हें वोट दिया है। इसलिए मैं इनके लिए काम करूंगा। मुस्लिमों ने ममता बनर्जी को वोट दिया है। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद छिड़ गया है।

ये भी पढ़ें- बंगाल में बीजेपी की आंधी में उड़ी ममता बनर्जी, भगवा पार्टी को दो तिहाई से अधिक सीटें, जानें जीत के 5 बड़े कारण


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.