पश्चिम बंगाल में जीती बीजेपी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? CM रेस में ये चेहरे

पश्चिम बंगाल में जीती बीजेपी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? CM रेस में ये चेहरे
राष्ट्रीय
04 May 2026, 01:24 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

West Bengal election 2026 Result: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अब ये बातें चल रही हैं कि बीजेपी अब जीत रही है तो फिर मुख्यमंत्री कौन बनेगा? जी हां, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, ये इस समय का सबसे बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब 3 नामों में से निकल कर आ रहा है। क्योंकि 3 नाम इस रेस में दौड़ रहे हैं। जिसमें सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे हैं।

सुवेंदु अधिकारी पर टिकेंगी सबकी नजरें

सुवेंदु अधिकारी का 'नंदीग्राम रिटेक' उन्हें सीएम की कुर्सी तक पहुंचा सकता है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु ने इस बार ना सिर्फ नंदीग्राम बल्कि ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर से भी ताल ठोंकी है। अमित शाह ने खुद उनके प्रचार में पूरी ताकत झोंकी थी। सुवेंदु का दावा है कि बंगाल में 'जंगलराज' खत्म होने वाला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर सुवेंदु भवानीपुर में ममता को कड़ी टक्कर देते हैं, तो उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जाएगा। उनका प्रशासनिक अनुभव और टीएमसी की रग-रग से वाकिफ होना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

दिलीप घोष को नहीं कर सकते नजरअंदाज़

लेकिन रेस यहीं खत्म नहीं होती। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को नजरअंदाज करना मुश्किल है। खड़गपुर सदर से मैदान में उतरे दिलीप घोष को बंगाल में बीजेपी का आधार खड़ा करने का श्रेय जाता है। कार्यकर्ता उन्हें अपना 'माटी का लाल' मानते हैं। वहीं दूसरी तरफ, सुकांत मजूमदार जो वर्तमान में संगठन की बागडोर संभाले हुए हैं, एक पढ़ा-लिखा और सौम्य चेहरा हैं। RSS की पसंद के तौर पर उनका नाम भी गलियारों में गूँज रहा है। क्या बीजेपी किसी ऐसे चेहरे पर दांव खेलेगी जो संगठन और सरकार के बीच सेतु बन सके?

बंगाल के CM पर बड़ा सस्पेंस

ध्यान देने वाली बात ये है कि गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा था कि बीजेपी किसी 'राजवंश' की पार्टी नहीं है। उन्होंने संकेत दिया था कि कोई भी योग्य बंगाली निवासी मुख्यमंत्री बन सकता है। क्या बीजेपी हरियाणा या मध्य प्रदेश की तरह किसी 'डार्क हॉर्स' यानी अप्रत्याशित चेहरे को सामने लाएगी? क्या स्वपन दासगुप्ता या अग्निमित्रा पॉल जैसे चेहरे भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं? सस्पेंस गहरा है!

ये भी पढ़ें- राजस्थान में रची गई बंगाल में बीजेपी की चुनावी रणनीति, आजादी के बाद पहली बार बनेगी सरकार

ये भी पढ़ें- असम में NDA को प्रचंड बहुमत, मियां-मामा के नारे ने पलटा गेम, जानें हिमंता कैसे कांग्रेस पर पड़े भारी? BJP की हैट्रिक के 5 बड़े कारण


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.