बेटी के साथ रेप, न्याय के लिए दर-दर भटका पिता, अब खुद को SP ऑफिस में कर दिया आग के हवाले

Ajmer: अजमेर में एसपी ऑफिस परिसर में एक शख्स ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। जैसे ही उसने आग लगाई वैसे ही परिसर में मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। जैसे-तैसे पानी डालकर आग को बुझाया गया और शख्स को बचा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसने ऐसा मजबूरन किया। क्य़ोंकि वो अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कई दिनों से यहां-वहां भटक रहा है। थक-हारकर उसे ये करना पड़ा।
बेटी का रेप हुआ, न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर ली
पीड़ित शख्स ने बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव के ही एक आदमी तनिक मेघवंशी ने रेप किया। इसकी रिपोर्ट अलवर गेट थाने में दी गई। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाज के तानों और लोकलाज के डर से उसकी बेटी ने अपनी जान दे दी। जिससे उसका पिता पूरी तरह टूट गया और अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए थानों की चक्कर लगा रहा। लेकिन जब हर तरह से उसकी आस टूट गई तो वो एसपी ऑफिस पहुंचा लेकिन फरियाद ना सुनी जाने पर खुद को आग के हवाले कर दिया।
आत्मदाह की कोशिश के बाद एडिशनल एसपी पीड़ित के पास पहुंचे और फिर उसकी पूरी समस्या सुनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए।
ये भी पढ़ें- महिलाओं से की छेड़छाड़: दोनों पक्ष लाठी-सरिये लेकर भिड़े, पथराव किया
ये भी पढ़ें- परिवहन निगम कर्मचारियों में गुस्सा! 14 मांगों का ज्ञापन सौंपा, CM भजनलाल और उप-मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
इस लिंक को शेयर करें

