Alwar: अलवर के जज अमन शर्मा की मौत पर क्या बोले पिता, दिया बड़ा बयान

Alwar: अलवर के जज अमन शर्मा की मौत पर क्या बोले पिता, दिया बड़ा बयान
राजस्थान
03 May 2026, 04:57 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Aman Kumar Sharma: दक्षिण दिल्ली से बीते शनिवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां 30 साल के एक जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अलवर के रहने वाले अमन कुमार शर्मा की मौत से राजस्थान भर में चर्चा बनी हुई है। अब अमन कुमार शर्मा की बहन के ससुर ने अमन की मौत पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने किसी बड़ी बात की तरफ इशारा किया है।

पिता को फोन कर कहा कि मेरे सामने कोई रास्ता नहीं बचा

अमन की बहन के ससुर राजेश शर्मा ने बताया कि अमन ने अपने पिता एडवोकेट प्रेम कुमार को 1 मई को रात 8 बजे के आस-पास फोन किया था और कहा था कि पापा मुझे माफ कर देना। मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है, ये मेरा आपको आखिरी फोन कॉल है। इस कॉल के बाद पिता को किसी अनहोनी की आशंका हुई। पिता ने फिर उसके बाद कई बार अपने बेटे को फोन मिलाया लेकिन घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

अमन की IAS साली निधि मलिक पर आरोप

राजेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जज अमन शर्मा ने पत्नी स्वाति और पत्नी की बहन IAS निधि मलिक से परेशान होकर फांसी लगाई है। IAS निधि मलिक का जज अमन के घर में बहुत हस्तक्षेप था, सब उसी के हिसाब से होता था। लेकिन अमन की पत्नी स्वाति ने दिल्ली में अमन के पिता से ये तक कह दिया कि आप यहां से नहीं जाओगे तो पुलिस को बुलाकर आपको बंद करा दूंगी। अमन से अपने पिता का ये अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ। ये सब होता रहा, इस बीच स्वाति और अमन के बीच झगड़ा हुआ।

जज अमन शर्मा ने पत्नी स्वाति और पत्नी की बहन IAS निधि मलिक से परेशान होकर फांसी लगा ली.
IAS निधि मलिक का जज अमन के घर में बहुत हस्तक्षेप था, सब उसी के हिसाब से होता था.
जज अमन ने अपने पिता को फोन करके कहा था- मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है.
पिता अलवर से अमन… pic.twitter.com/fvNGT6CBqa
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) May 2, 2026

2 मई को जब अमन के पिता ने उन्हें दोबारा कॉल किया, तो आवाज़ बाथरूम से आई। पुलिस के मुताबिक बाथरूम अंदर से बंद था। दरवाज़ा तोड़ने पर अमन अपनी पत्नी की चुन्नी से फंदे पर लटके मिले। मृतक के पिता ने बहू स्वाति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे अमन को समझाने दिल्ली गए थे, तो स्वाति ने उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया।

कड़कड़डूमा कोर्ट में जज के तौर पर तैनात थे अमन शर्मा

बता दें कि अमन दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में जज के पद पर तैनात थे। हैरानी की बात ये है कि कानून की कुर्सी पर बैठकर दूसरों को इंसाफ दिलाने वाला अमन, अपनी ज़िंदगी में ही इंसाफ के लिए जूझ रहा था। अमन के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने पुलिस को बयान दिया कि घटना से पहले स्वाति और अमन के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद अमन मानसिक रूप से टूट गए और बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Hanuman Beniwal and Panya Sepat: पन्या सेपट को मिला हनुमान बेनीवाल का साथ, जानें दोनों में क्या हुई बातचीत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.