Hanuman Beniwal and Panya Sepat: पन्या सेपट को मिला हनुमान बेनीवाल का साथ, जानें दोनों में क्या हुई बातचीत

Panya Sepat and Hanuman Beniwal: राजस्थान के मशहूर हास्य कलाकार पन्या सेपट की जिंदगी तब दुखों को पहाड़ टूटा जब उनके बेटे गोदीप मीणा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। तब से लेकर अब तक वे न्याय की आस में सरकार तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब उन्हें इस मामले में हनुमान बेनीवाल का साथ मिला है। बीते शनिवार को हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में पन्या सेपट से मुलाकात की और मुद्दे पर बात की।
जयपुर में हनुमान बेनीवाल ने पन्या सेपट से गोदीप की मौत के बारे में बातचीत की। पन्या सेपट ने उन्हें विस्तार से सारी बात बताई। हनुमान बेनीवाल ने इस मुलाकात के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर साझा किया और लिखा कि इस मामले में कल शाम जयपुर आवास पर दीपक मीणा और प्रदेश में पन्या सेपट के नाम से विख्यात हास्य कलाकार ने मुलाकात कर जयपुर पुलिस आयुक्तालय के झोटवाड़ा थाने में दर्ज उनके पुत्र गोदीप मीणा की हत्या से जुड़े प्रकरण संख्या 128/26 के संदर्भ में अवगत करवाया।
कल शाम जयपुर आवास पर श्री दीपक मीणा व प्रदेश में पन्या सेपट के नाम से विख्यात हास्य कलाकार ने मुलाकात कर जयपुर पुलिस आयुक्तालय के झोटवाड़ा थाने में दर्ज उनके पुत्र गोदीप मीणा की हत्या से जुड़े प्रकरण संख्या 128/26 के संदर्भ में अवगत करवाया,जिस हास्य कलाकार ने विधानसभा चुनाव में… pic.twitter.com/mFL8GoDG9j
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) May 3, 2026
बीजेपी सरकार पर बेनीवाल ने उठाए सवाल
बेनीवाल ने कहा कि जिस हास्य कलाकार ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध में अपनी आवाज मुखर की,उसे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार न्याय नहीं दे पा रही है।
बेनीवाल ने पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके इस हत्याकांड में पीड़ित पक्ष की पूरी बात सुनकर जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया है। बेनीवाल ने ये भी कहा कि प्रदेश में संगीन अपराधों से जुड़े मामलों की मुख्यमंत्री स्तर तक गंभीरता से समीक्षा नहीं की जाती है और पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
कैसे हुई थी पन्या सेपट के बेटे की मौत?
लोकगायक और हास्य कलाकार पन्या सेपट के बेटे गोदीप मीणा जो सिर्फ 23 साल के थे, उनका शव 23 दिसंबर 2025 को झोटवाड़ा के एक होटल जीएस हवेली के एक रूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। हैरानी की बात तो ये थी कि वो कुछ ही दिन में विदेश जाने वाले थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। पुलिस का कहना है कि गोदीप डिजिटल लोन एप्स या कर्ज के दबाव में थे। इसलिए उन्होंने सुसाइड किया है लेकिन पन्या सेपट ये मानने को राजी नहीं है। उनका आरोप है कि उनके बेटे की किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- रेप मामले में फंसे IPS किशन सहाय मीणा पर सरकार का बड़ा फैसला, लिया ये एक्शन
ये भी पढ़ें- डोटासरा के गढ़ में पायलट की सेंधमारी, क्या PCC चीफ पर भारी पड़ेगा सचिन का ये शक्ति प्रदर्शन?
इस लिंक को शेयर करें

