‘बीजेपी सरकार में उड़ रही कानून की धज्जियां’…अलवर में गैंगरेप मामले पर फूटा Ex CM गहलोत का गुस्सा

Alwar Gangrape News: अलवर में बीते दिन एक 15 साल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने इस मामले में सीधे-सीधे बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया और कहा है कि बीजेपी के राज में इस तरह से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
क्या कहा पूर्व CM अशोक गहलोत ने?
पूर्व CM अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया कि “अलवर के रैणी में स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा से दिनदहाड़े गैंगरेप की घटना राजस्थान की भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली है। मीडिया के अनुसार रेप के आरोपी के मोबाइल में कई बालिकाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं जो दिखाता है कि ये अपराधी लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे एवं पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब पुलिस अन्य घटनाओं पर कार्रवाई नहीं करती तब ऐसे अपराधियों की हिम्मत बढ़ती है।“
रैणी ( अलवर ) में 15 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के अपराध ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और बच्चियों के माता पिता के मन में खौफ भर दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बच्चियां, महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। कोई स्थान ऐसा नहीं बचा जहां वो सुरक्षित हों। महिला सुरक्षा और सम्मान को… pic.twitter.com/VresJo5fJ3
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) April 25, 2026
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी X पर लिखा कि “अलवर के रैणी में 15 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के अपराध ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और बच्चियों के माता पिता के मन में खौफ भर दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बच्चियां, महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। कोई स्थान ऐसा नहीं बचा जहां वो सुरक्षित हों। महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री जी की बयानबाजी थोथी है, बेटियों को सुरक्षा चाहिए और सरकार जुमले दे रही है।“
अलवर के रैणी में स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा से दिनदहाड़े गैंगरेप की घटना राजस्थान की भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली है।
मीडिया के अनुसार रेप के आरोपी के मोबाइल में कई बालिकाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं जो दिखाता है कि ये अपराधी लगातार ऐसी घटनाओं…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 25, 2026
सरेराह गाड़ी में उठा ले गए थे आरोपी, एक पकड़ा
ये घटना बीते गुरुवार सुबह 8 बजे की है। यहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा पैदल स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में 3 युवक बोलेरो गाड़ी में आए और छात्रा का रास्ता रोककर सरेआम उसे उठा ले गए। उन्होंने छात्रा के हाथ रस्सी से बांध दिए थे और आंखों पर काली पट्टी बांधी दी थी। इसके बाद वो गाड़ी एक सूनसान मकान में ले गए। जहां इन तीनों ने छात्रा का गैंगरेप किया। दोपहर 1 बजे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वाहन और छात्रा को छोड़कर भागने लगे। तो गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो में आग लगा दी। तभी एक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।
वहीं पीड़िता के भाई ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। इनमें दो आरोपी चचेरे भाई हैं। हैरानी की बात तो ये है कि पकड़े गए आरोपी के फोन में 8 और लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। इसमें से एक आरोपी दौसा जिले के बसवा इलाके का है। वहीं 2 आपस में चचेरे भाई हैं जो मालीबास सीमला के रहने वाले हैं। मामले को लेकर एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि गैंगरेप की मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Jaipur: अलग-अलग जगह लावारिस हालत में मिले दो नवजात, एक के शरीर पर खून ही खून
इस लिंक को शेयर करें

