Jaipur: अलग-अलग जगह लावारिस हालत में मिले दो नवजात, एक के शरीर पर खून ही खून

Jaipur: जयपुर के बस्सी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो नवजात बच्चे लावारिस हालत में पड़े मिले हैं। दोनों ही बच्चे अलग-अलग जगहम मिले। सोचने वाली बात ये रही कि दोनों ही नवजात जिंदा थे। दोनों को ग्रामीणों ने उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बेहतर इलाज के लिए इन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
जयपुर के बस्सी में लावारिस मिले दो जिंदा नवजात, एक ही दिन में मिले दोनों बच्चे, एक नवजात बच्ची मानगढ़ खोखावाला में और एक नवजात बच्चा सिंदोली में मिला है। दोनों मासूमों को बस्सी उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया फिर जयपुर रेफर किया गया।@JprRuralPolice #JaipurNews pic.twitter.com/7WnjQRrVE9
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) April 25, 2026
अलग-अलग जगह मिले दोनों नवजात बच्चे
रिपोर्ट के मुताबिक एक नवजात बालिका है जो मानगढ़ खोखावाला में मिली और दूसरा नवजात की बालक है जो सिन्दोली क्षेत्र में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सूनसान इलाके से बहुत देर से बच्चों को रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। हिम्मत करके वहां जाकर देखा को झाड़ियों में नवजात मिला था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। एक नवजात तो ठीक-ठाक हालत में था लेकिन दूसरे नवजात के शरीर पर काफी खून लगा हुआ था और घायल लग रहा था।
ये भी पढ़ें- राजस्थान मौसम अपडेट: दो दिन और तरसाएगी धूप-लू फिर छाएंगे बदरा, होगी झमाझम बारिश
ये भी पढ़ें- किरोड़ी लाल मीणा को IAS टीना डाबी ने पछाड़ा! आखिर क्या कर दिया ऐसा कमाल?
कानोता थाना पुलिस मौके पर
ग्रामीण महिलाओं ने तुरंत बच्चों को गोद में उठाया और उनके शरीर को कपड़े से ढका। देखते ही देखते वहां पर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कानोता थाना पुलिस पहुंची और दोनों बच्चों को बस्सी उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर दोनों बच्चों की जांच की गई और फिर बेहतर इलाज के लए जयपुर रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों में चर्चा का विषय
दूसरी तरफ गांव वालों में अब इनके परिवार वालों के बारे में बातचीत हो रही है कि किसके घर के बच्चे हैं, कैसे कठोक मां-बाप हैं? इतना घटनाओं के बाद और जागरुकता के बाद भी इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसने एक बार फिर मानवता को झकझोर दिया।
इनपुट- एसडी शर्मा
ये भी पढ़ें- '49+2 कितने होते हैं... छात्र बोला-60', गलत उत्तर देने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को फटकारा
इस लिंक को शेयर करें

