सरकारी स्कूलों में राम भरोसे बच्चों की सुरक्षा..., बांसवाड़ा में चलती कक्षा में गिरा छत का प्लास्टर, 4 छात्राएं घायल

Banswara School Plaster Collapse: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने वाला हादसे के बारे में आपने सुना होगा करीब 10 से अधिक नौनिहालों की इसमें जान चली गई थी। ऐसे ही बरसात का समय था और स्कूल की जर्जर इमारत ढह गई थी। हादसे के बाद राजस्थान सरकार ने सभी सरकारी स्कूली की सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए थे। इसके बाद कितना काम हुआ इसकी एक बानगी बांसवाड़ा की सरकारी स्कूल में देखने को मिली। बांसवाड़ा के घाटोल के अमरथून गांव में प्लास्टर गिर गया, जिस समय हादसा हुआ उस समय कमरे में कक्षाएं चल रही थी। इस हादसे में 4 छात्राएं घाल हो गई। घटना सोमवार की है। जबकि मामले का खुलासा आज हुआ है।
जानकारी के अनुसार घाटोल के अमरथून गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 11वीं सांइस की क्लास चल रही थी। इस दौरान सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। इससे शारदा कुमारी, काली कुमारी, पूजा समेत 4 छात्राएं चोटिल हो गईं। गनीमत रही कि प्लास्टर का कोई टुकड़ा सीधे छात्राओं के सिर पर नहीं गिरा। वरन इस हादसे में जान भी जा सकती थी।
ये भी पढ़ेंः ये कैसी कलेक्टर...पहले नहीं माना कोर्ट का आदेश, अब ऑफिस से गायब, कर्तिका शुक्ला की मनमानी, सामान कुर्क करने पहुंची टीम को बाहर रोका
लोगों ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी
हादसे के बाद प्रिंसिपल ने सभी घायल छात्राओं को हाॅस्पिटल भिजवाया। सूचना के बाद विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल भी शामिल थे। इसके बाद एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने भी कमरे का निरीक्षण किया। हादसे के बाद अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य कराने का आदेश दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पहले भी संस्था प्रधान को स्कूल के जर्जर कमरों की मरम्मत कराने या उन्हें फिर से बनाने के लिए कहा था लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। इसलिए ये हादसा हो गया।
ये भी पढ़ेंः राजेंद्र राठौड़ ने ढहाई ममता बनर्जी की अजेय सीट, क्या राजस्थान या दिल्ली से मिलने वाला है कोई ‘गिफ्ट’?
इस लिंक को शेयर करें

