ये कैसी कलेक्टर...पहले नहीं माना कोर्ट का आदेश, अब ऑफिस से गायब, कर्तिका शुक्ला की मनमानी, सामान कुर्क करने पहुंची टीम को बाहर रोका

ये कैसी कलेक्टर...पहले नहीं माना कोर्ट का आदेश, अब ऑफिस से गायब, कर्तिका शुक्ला की मनमानी, सामान कुर्क करने पहुंची टीम को बाहर रोका
राजस्थान
05 May 2026, 12:52 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Alwar Collector Artika Shukla Court Contempt: अलवर की जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला कोर्ट का आदेश न मानकर बुरी फंस गई है। कोर्ट ने उनकी सरकारी गाड़ी, ऑफिस का फर्नीचर और सरकारी भवन समेत अन्य सामान को कुर्क करने का आदेश दे दिया है। इसके बाद जब कोर्ट के आदेश का अमल कराने के लिए टीम कोर्ट पहुंची तो कलेक्टर अपने ऑफिस में नहीं मिली। न ही उनकी गाड़ी वहां दिखी। इसके अलावा कोर्ट की टीम को कई घंटे उनके ऑफिस के बाहर खड़ी रही। ऐसे में जानते हैं ये पूरा मामला आखिर है क्या?

पूरा मामला एक युवक की भर्ती से जुड़ा है। युवक योग्य था उसके बावजूद उसे जाॅब नहीं मिली ऐसे में उसने कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए इसे अवमानना करार दिया। अब कोर्ट ने इस मामले में कलेक्टर के सामान को कुर्क करने का आदेश दिया है।

कुर्क करने पहुंची टीम को बाहर रोका

कोर्ट के आदेश के बाद जब टीम पहुंची तो एसडीएम और आईएएस ने उनको कलेक्टर कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया। इसके बाद उन्हें टेबल और कुर्सियां बाहर लाकर दे दी गई। जोकि एक प्रकार की औपचारिकता मात्र थी। आदेशानुसार कलेक्टर का कमरा सील किया जाना था। जोकि नहीं हुआ। औपचारिकता निभाने के लिए मिनी सचिवालय के एक खाली कमरे को सील कर दिया।

ये भी पढ़ेंः राजेंद्र राठौड़ ने ढहाई ममता बनर्जी की अजेय सीट, क्या राजस्थान या दिल्ली से मिलने वाला है कोई ‘गिफ्ट’?

कोर्ट के आदेश के बाद फील्ड में रही कलेक्टर

इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। खबर है कि कलेक्टर की सरकारी गाड़ी परिसर से ही गायब हो गई। इसके बाद पता चला कि उसकी नेम और नंबर प्लेट ढक दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी कोर्ट को दी गई है। जानकारी के अनुसार जब कलेक्टर को इस आदेश की सूचना मिली तो वह सोमवार को पूरे दिन फील्ड में रही। इस दौरान उन्होंने एक जीएसएस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.