सीएम भजनलाल शर्मा की फिर फिसली जुबान, सीजेआई सुर्यकांत को बताया 'भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश'

सीएम भजनलाल शर्मा की फिर फिसली जुबान, सीजेआई सुर्यकांत को बताया 'भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश'
राजस्थान
26 Apr 2026, 11:17 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम भजनलाल की जुबान एक बार फिर फिसल गई। शनिवार को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश बोल दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने उसे ठीक भी किया। लेकिन अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने उनका वीडियो शेयर कर तंज भी कसा है। वहीं यूजर्स भी लगातार सीएम पर सवाल उठा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी सीएम की जुबान कई बार फिसली है। अब यूजर्स कह रहे हैं कि सीएम का इस तरह से सार्वजनिक कार्यक्रम में बार-बार गलती करना उनकी गंभीरता पर सवाल उठा रहा है।

पहले भी कई बार फिसल चुकी है जुबान

वीडियो वायरल होने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना हो रही है। कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने उनको पर्ची वाला सीएम करार दिया। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सीएम की जुबान फिसल चुकी है। सिख समाज से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सत श्री अकाल की जगह सत सत अकाल बोल दिया था। इसके बाद एसजीपीसी की ओर से माफी की मांग की गई थी। इसके अलावा एक बार उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी गलत बोल दिया था। दशहरे के अवसर पर कोटा में उनकी जुबान फिसल गई थी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री कह रहे हैं -
मंच पर विराजमान भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश...
शुक्र है मोदी सरकार के मुख्य न्यायाधीश नहीं कहा pic.twitter.com/ehdF5eNMet
— Ajit Anjum (@ajitanjum) April 25, 2026

क्या सीएम गंभीर नहीं है?

आपको बता दें कि जिस प्रकार से सीएम भजनलाल शर्मा की जुबान फिसलती है ऐसा किसी अन्य राज्य के सीएम के साथ आज तक नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी गंभीरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है कि क्या सीएम किसी कार्यक्रम में जाने से पहले उसकी तैयारी नहीं करते हैं या वे कार्यक्रम को लेकर गंभीर नहीं है।

ये भी पढ़ेंः अब 18 साल के युवाओं को नहीं मिलेगा बेरोजगार भत्ता, भजनलाल सरकार ने बदले युवा संबल योजना के नियम


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.