अब 18 साल के युवाओं को नहीं मिलेगा बेरोजगार भत्ता, भजनलाल सरकार ने बदले युवा संबल योजना के नियम

अब 18 साल के युवाओं को नहीं मिलेगा बेरोजगार भत्ता, भजनलाल सरकार ने बदले युवा संबल योजना के नियम
राजस्थान
25 Apr 2026, 05:08 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

मुख्यमंत्री संबल योजना में अब 21 साल के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार ने इस योजना को लेकर रिव्यू किया है जिसमें फैसला लिया गया है कि 21 से कम आयु के शिक्षित युवा वास्तविक बेरोजगार नहीं है। ऐसे में अब 21 साल से अधिक उम्र के वास्तविक बेरोजगार युवाओं को ये भत्ता मिलेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत प्रदेश के 2 लाख युवाओं को युवा संबल भत्ता मिलता है। ऐसे में अब पात्रता की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने से 21 से नीचे के युवा इस योजना के लिए अपात्र हो जाएंगे। इसके अलावा 21 साल की आयु वाला नियम नए आवेदकों पर ही लागू होगा। ऐसे में अब तक जो युवा इस योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें पहले की तरह ही योजना का लाभ मिलता रहेगा।

नया पोर्टल होगा लाॅन्च

इसके अलावा योजना में अधिकतम आयु भी सामान्य वर्ग के लिए 30 तथा महिला, विशेष योग्यजन, एससी, एसटी के लिए 35 वर्ष ही रहेगी। गौरतलब है कि कौशल नियोजन और उद्यमिता विभाग की ओर से युवा संबल योजना का पुराना पोर्टल बंद कर दिया गया है। अब नया पोर्टल मई के महीने में लाॅन्च होना प्रस्तावित है। इसमें नवगठित जिलों को भी शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः ‘बीजेपी सरकार में उड़ रही कानून की धज्जियां’…अलवर में गैंगरेप मामले पर फूटा Ex CM गहलोत का गुस्सा

2022 में हुई थी योजना की शुरुआत

बता दें कि इस योजना की शुरुआत 2022 में हुई थी। इसमें सरकार पुरुष अभ्यर्थियों को 4 हजार तथा अन्य वर्गों को 4500 रुपये प्रतिमाह भत्ता देती है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में इंटर्नशिप करनी होती है। सरकार ने योजना के तहत नवंबर-दिसंबर 2025 तक की भत्ता राशि जारी कर दी है। नवंबर महीने तक की राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। वहीं एससी-एसटी वर्ग के युवाओं को दिसंबर तक का भुगतान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः ऐसा क्या कर दिया भजनलाल सरकार ने कि CAG ने दे दी चेतावनी- पिछली बार किया, इस बार मत कर देना


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.