Bikaner: स्पा सेंटर के अंदर अचानक पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक हालत में गंदा काम करते पकड़े गए लड़के-लड़कियां

Bikaner: स्पा सेंटर के अंदर अचानक पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक हालत में गंदा काम करते पकड़े गए लड़के-लड़कियां
राजस्थान
02 May 2026, 05:53 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Bikaner: बीकानेर में एक स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस को खबर मिलते ही यहां पर रेड पड़ी और फिर आपत्तिजनक हालत में 8 लड़कियों और 3 लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले आई।

स्पा रूम में चल रहा था अनैतिक काम

मामला कोटगेट थाना इलाके का है। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सिल्वर स्क्वायर स्थित एक बड़े थाई स्पा सेंटर पर छापा मारे। जब अंदर पहुंचे तो जहां पर स्पा चलता है वहां पर कई लड़कियां और लड़के कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसके बाद पुलिस ने उनकी आईडी वगैरह पूछकर उन्हें पकड़ लिया।

बीकानेर से बाहृर की हैं कई लड़कियां

थानाधिकारी धीरेंद्र शेखावत ने बताया कि जितनी लड़कियों को पकड़ा गया है ये सब बीकानेर जिले से बाहर की हैं। उन्हें लंबे समय से यहां पर अनैतिक काम की शिकायत मिलती रही। लेकिन जब भी वे टीम के साथ यहां दबिश देने पहुंचते तो ताला लगा हुआ मिलता यानी कोई तो उनके पहुंचने की खबर पहले ही सेंटर को दे रहा था। लेकिन आज सुबह ये स्पा सेंटर खुला था। जानकारी मिली तो वे टीम के साथ दबे पांव छापा मारने पहुंचे जिसके बाद पूरे कांड का भंडाफोड़ हुआ।

ये भी पढ़ें- Jaipur: जयपुर में सीनियर IPS अफसर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

ये भी पढ़ें- जयपुर में बम धमाके के आरोपी आतंकियों की सजा पर रोक लगाने से इनकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.