Jaipur: जयपुर में सीनियर IPS अफसर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

Jaipur: एक बार फिर सीनियर IPS अधिकारी किशन सहाय पर रेप के आरोप लगाए गए हैं। एक महिला ने ये आरोप लगाते हुए जयपुर के मालवीय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिर्फ रेप ही नहीं, महिला ने FIR में ब्लैकमेल कर मारपीट का भी जिक्र किया है। 29 अप्रैल को इस मामले में FIR दर्ज की गई है।
FIR के मुताबिक 53 साल की इस महिला ने दूसरे राज्य से यहां डाक के जरिए शिकायत भेजी है। महिला ने शिकायत में बताया है कि IPS किशन सहाय ने उससे शादी का झूठा वादा किया और फिर इसी वादे की आड़ में उसका रेप किया। महिला को IPS ने अपने सरकारी आवास में बुलाया था। यहीं पर उसने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा भी और उसका रेप किया।
3 महीने से ब्लैकमेल कर रहा IPS अधिकारी
इतना ही नहीं, जब महिला ने शिकायत करने को कहा तो अधिकारी ने फोन छीन लिया और धमकाया भी गया। इसके बाद वो वहां से चली गई लेकिन अधिकारी 3 महीने से वीडियो कॉल करके उसे धमकी दे रहा है, ब्लैकमेल कर रहा है। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तब उसने दूसरे राज्य से डाक के जरिए ये शिकायत जयपुर के थाने में भेजी।
ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर: AEN ने दिखाए अपनी चोटों के निशान, विधायक बिहाणी और उनके लोगों पर लगाए पीटने
किशन सहाय बोले- झूठ बोल रही महिला, मेरी चैट कर लो
इस पूरे मामले में IPS अधिकारी किशन सहाय ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। महिला झूठ बोल रही है। मेरी फोन की जांच कर ले पुलिस और चैट भी जांच ले। ये उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वो विज्ञानवादी सोच वाले इंसान हैं।
एक IPS अधिकारी पर इतने संगीन मामले को लेकर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरा, ये किशन सहाय पहली बार ऐसे केस में नहीं फंसे। ये पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। किशन सहाय ने धार्मिक ग्रंथों को लेकर विवादित बयान दिया था। कहा था कि धर्म ग्रंथ में जो कुछ भी लिखा है जब कोरी कल्पना है। ईश्वर, अल्लाह, गॉड जैसा कुछ भी नहीं है। भगवान ने कभी किसी देश को नहीं बचाया।
किशन सहाय ने एक पॉडकास्ट में बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री और प्रेमानंद महाराज को भी अंधविश्वासी कह दिया था। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव में वो अपनी ड्यूटी के दौरान बिना किसी को सूचना दिए वापस जयपुर लौट गए थे।जिसके बाद मुख्य सचिव और DGP ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।
दौसा के रहने वाले 2004 बैच के अफसर
किशन सहाय दौसा के रहने वाले हैं और वे 2004 बैच के अधिकारी हैं। 2013 में वो IPS बने थे। लेकिन विवादों ने साथ नहीं छोड़ा। वे कई बार APO हुए हैं और सस्पेंड हुए हैं।
ये भी पढ़ें- लो क्वालिटी का स्टील और नौसिखिया इंजीनियर...सामने आई पचपदरा रिफाइनरी में
इस लिंक को शेयर करें

