आरक्षण बिल गिरने पर बीजेपी महिला मोर्चा का जयपुर में प्रदर्शन, डिप्टी सीएम बोलीं- 'विपक्ष को घर में मत घुसने देना'

BJP Mahila Morcha Jaipur Protest: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के बाद आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से जयपुर में प्रदर्शन किया गया। बीजेपी की प्रदेश महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का आयोजन बीजेपी मुख्यालय से स्टैच्यू सर्किल तक था लेकिन पुलिस ने कमिश्नरेट कार्यालय के पास ही बैरिकेडिंग कर यात्रा को रोक दिया। इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश की।
कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
इससे पहले बीजेपी ऑफिस के सामने विशाल महिला सम्मेलन आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम को सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, महिला मोर्चा की प्रमुख राखी राठौड़, जयपुर शहर से सांसद मंजू शर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी भी मंच पर मौजूद थे।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी का खीच, गुड़ और घी देकर स्वागत करते कांग्रेस विधायक, जानिए हरीश चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
सीएम ने 17 अप्रैल को बताया काला दिन
सीएम भजनलाल शर्मा ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 17 अप्रैल को ऐतिहासिक दिन बनने वाला था लेकिन विपक्ष ने काला अध्याय बनाकर छोड़ दिया। पिछले 70 सालों में देश और प्रदेश में सबसे लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने महिलाओं के लिए क्या किया? ऐसे लोग अगर आपके बीच में आ जाए तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है। सीएम ने विपक्ष पर परिवारवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें डर था कि अगर सामान्य माता-बहिनें आ गई तो हमारे बेटों का क्या होगा? वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने आपका हक छीना है। अब इन लोगों को आपसे वोट मांगने का अधिकार भी नहीं है। आप इन लोगों को अपने घर, गली और मौहल्ले में मत घुसने देना।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान से कनेक्शन! गर्भवती से छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर का चौंकाने वाला खुलासा
इस लिंक को शेयर करें

