'पिता ने पांच जूते मारे होते तो आज सांसद होता', बीजेपी विधायक भैंराराम सियोल का वीडियो वायरल

जोधपुर के ओसियां से विधायक भैंराराम सियोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं। उन्होंने जीवन में अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, माता-पिता से मिले संस्कारों की वजह से ही हूं। इस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि बचपन में मेरे पिता ने मुझे तीन जुते मारे थे, तो मैं आज विधायक बन गया। अगर उस समय उन्होंने पांच जुते मारे होते तो शायद मैं आज सांसद होता।
ओसियां विधायक ने ये बातें एक जागरण कार्यक्रम के दौरान कही। उनकी बातों से पूरे सभागार में मौजूद लोग ठहाका मारकर हंस पड़े। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से कहा कि माता-पिता के अनुशासन को बंधन नहीं समझे। वहीं अनुशासन व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है।
ये भी पढ़ेंः भाटी vs रावणा: छोटू सिंह के आरोपों पर पहली बार बोले रविंद्र भाटी, खुलासा सुनकर चौंक जाएंगे आप
सियोल ने युवाओं से कहा कि माता-पिता का अनुभव जीवन की सबसे बड़ी सीख है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता के बताए रास्ते पर चलते हैं वे कभी भी असफल नहीं होते हैं। विधायक ने कहा कि जो युवा संस्कारों से दूर हो जाता है वह अक्सर जीवन की राह से भटक जाता है। इस दौरान विधायक ने अभिभावकों से भी कहा कि वे बच्चों को सुख-सुविधाओं के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दें।
बता दें कि इससे पहले भी भैंराराम सियोल चर्चाओं में रह चुके हैं। वे आज के समय में हो रहे प्रेम विवाह और भागकर होने वाली शादी पर अपनी चिंता जता चुके हैं। वे इस मुद्दे को लेकर कितना गंभीर है इस बात का पता ऐसे चलता है कि वे विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने विधानसभा में कहा कि माता-पिता की सहमति से होने वाले विवाह को ही कानूनी मान्यता मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः SI भर्ती 2021 रद्द! किरोड़ी लाल मीणा का गहलोत पर तीखा हमला, बोले – गहलोत सरकार ने युवाओं का भविष्य बेचा था
इस लिंक को शेयर करें

