भाटी vs रावणा: छोटू सिंह के आरोपों पर पहली बार बोले रविंद्र भाटी, खुलासा सुनकर चौंक जाएंगे आप

भाटी vs रावणा: छोटू सिंह के आरोपों पर पहली बार बोले रविंद्र भाटी, खुलासा सुनकर चौंक जाएंगे आप
राजस्थान
04 Apr 2026, 02:38 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Bhati and Ravana: छोटू सिंह रावणा और रविंद्र भाटी के बीच विवाद राजस्थान की सियासत के केंद्र में घूम रहा है। अभी तक छोटू सिंह रावणा ने रविंद्र भाटी के काफी बड़े-बड़े बयान दिए लेकिन अब पहली बार रविंद्र भाटी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने छोटू सिंह रावणा (Chhotu Singh Ravana) के बयानों पर भाटी ने कहा कि जो ये कह रहे हैं कि मैंने धमकी दी है तो बता दूं कि मैंने सिर्फ फोन करके आपत्ति दर्ज कराई थी। कोई धमकी नहीं दी है।

बिना तथ्य जाने ही रावणा ने किया था कमेंट- भाटी

रविंद्र भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गायक छोटू सिंह रावणा (Chhotu Singh Ravana) एक जिम्मेदार शख्स है। और जिम्मेदार शख्स को कोई भी बयान बड़ी सावधानी से देना चाहिए क्योंकि दुनिया उन्हें देख-सुन रही है। ऐसे में बिना तथ्य जाने वो कैसे किसी के बारे में झूठ बोल सकते हैं। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं। लेकिन इस तरह से राजनीतिक औजार किसी व्यक्ति को बनना चाहिए।

FIR की कॉपी वायरल

दो दिन पहले छोटू सिंह रावणा ने भाटी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस FIR की कॉपी भी अब वायरल हो रही है। इस कॉपी में छोटू सिंह ने लिखवाया है कि उन्होंने एक कैंसर पीड़ित बच्चे के उस वीडियो पर कमेंट किया था जिसमें वो ये बता रहा था कि उसके परिवार ने रविंद्र भाटी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन भाटी ने उनके फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। इस वीडियो पर रावणा ने ये कमेंट किया था कि अगर आप रील स्टार होते तो रविंद्र भाटी आपके पास जरूर आते। इसी कमेंट पर रविंद्र भाटी ने आधी रात को छोटू सिंह को फोन मिलाया और कहा कि वो उन्हें देख लेंगे। जो उन्होंने किया वो अच्छा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- Bhati-Ravana Controversy: क्या भाटी-रावणा में होगा ‘राजीनामा’, मामले में बड़ा ट्विस्ट

ये भी पढ़ें- मज़ाक में बनाए एक बच्चे के वीडियो से कैसे मच गया बवाल, भाटी-रावणा में कौन सही-कौन गलत?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.