निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, एससी मोर्चा की नई टीम का ऐलान

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, एससी मोर्चा की नई टीम का ऐलान
राजस्थान
26 Mar 2026, 01:42 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान बीजेपी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी ने एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। मोर्चे में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में नए और अनुभवी चेहरों को मौका दिया गया है। इसके अलावा सभी क्षेत्र से लोगों को मौका दिया गया है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने मीडिया प्रभारी की लिस्ट भी जारी की थी।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आगामी चुनाव को देखते हुए सभी मोर्चों के अध्यक्ष से जल्द से जल्द से टीम का ऐलान करने को कहा है। नई टीम को पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव से पहले पार्टी के कामकाज को संभालने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि एससी मोर्चे की नई टीम में उदयपुर, अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों के पदाधिकारी शामिल है। प्रदेश महामंत्री के तौर पर ओम प्रकाश जेदिया, राजेश और मुकेश गर्ग को शामिल किया गया है। वहीं मुकेश किराड़ समेत 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वही नरसी किराड़ और बाबूलाल वर्मा समेत 12 नए प्रवक्ता बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः BJP ने पूरे प्रदेश में नियुक्त किए मीडिया प्रभारी, जारी की लिस्ट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.