'रावणा राजपूत की ललकार', गाने के बहाने छोटू सिंह ने दी भाटी को चुनौती

Chhotu Singh Rawana Release new Song: रविंद्र सिंह भाटी और छोटू सिंह रावणा के विवाद में अब खुद भजन गायक छोटू सिंह ने आग में घी डालने का काम किया है। छोटू सिंह रावणा ने एक नया गाना रिलीज़ किया है, जिसका टाइटल है ‘रावणा-राजपूत की ललकार’। जानकार इसे अब भाटी के खिलाफ रावणा की चुनौती मान रहे हैं।
भाटी का नाम लिए बिना साधा निशाना
रावणा (Chhotu Singh Rawana) का नया गाना रावणा राजपूत की ललकार अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। गाने में भाटी का सीधा नाम तो नहीं लिया गया लेकिन इसके बोल से साफ पता चल रहा है कि रावणा आखिर किसके बारे में बात कर रहे हैं।
यहां भाटी की चुप्पी अभी तक लोगों को अखर रही है। उन्होंने अभी तक रावणा के धमकी वाले बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बस इतना कहा है कि उन्होंने धमकी नहीं थी बल्कि अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
समर्थकों से जाति की लड़ाई ना लड़ने की अपील की थी
दो दिन पहले भाटी ने अपने समर्थकों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वो जाति की राजनीति ना करें और समाज को ना बांटे। क्योंकि जब से भाटी और रावणा का विवाद हुआ है तब से राजपूत समाज और रावणा राजपूत समाज के लोग आमने-सामने हो गए है। वहीं रावणा ने भाटी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने मानहानि का भी केस किया है।
ये भी पढ़ें- मेरा खुद का चला गया...वसुंधरा राजे का एक बयान और राजस्थान की सियासत में मच गई हलचल
ये भी पढ़ें- अपने ही समर्थकों पर भड़क उठे रविंद्र भाटी, जानें क्या कहा?
इस लिंक को शेयर करें

