‘मेरे पापा को मत ले जाओ’..बाप के पैरों से लिपटा रोता रहा बच्चा, घसीटती रही पुलिस

‘मेरे पापा को मत ले जाओ’..बाप के पैरों से लिपटा रोता रहा बच्चा, घसीटती रही पुलिस
राजस्थान
15 Apr 2026, 02:48 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

चित्तौड़गढ़: जिले के रावतभाटा से एक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर एक सब्जी बेचने वाले शख्स को दो पुलिसकर्मी घसीटते हुए पुलिस की गाड़ी तक ले जा रहे हैं, इस दौरान शख्स का छोटा सा बच्चा उसके पैरों पर लिपटा रो रहा है। वो कह रहा है कि ‘अंकल मेरे पापा को मत ले जाओ’। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे जिस किसी ने भी देखा उसे कलेजा मुंह को आ गया। सियासी रंग भी इसमें डाला गया है। इस वीडियो को कांग्रेस नगर अध्यक्ष शंकर बुनकर ने शेयर किया इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। वहीं लोग इन पुलिसकर्मियों और अतिक्रमण हटाने के इस रवैए पर खासे नाराज हैं, वे इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

'मेरे पापा को मत ले जाओ', बाप से लिपटा रहा बच्चा, घसीटती रही पुलिस...! @PoliceRajasthan @BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp #police #policeofficer #अतिक्रमण #viralvídeo #viralvidio #breakingnews #newsupdate #rajasthannews pic.twitter.com/r8f9LhTAxI
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) April 15, 2026

अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई

ये पूरा मामला रावतभाटा के चारभुजा इलाके का है। यहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका ने ऐसा अभियान चलाया कि अब इसकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। अतिक्रमण हटाने के दौरान दो होमगार्ड्स सब्जी बेचने वाले शख्स को पकड़कर ले जा रहे हैं और शख्स का बच्चा बिलख रहा है। बावजूद इसके होमगार्ड्स उसे घसीटते रहे। नगरपालिका की इस कार्रवाई पर अब चौतरफा आलोचना हो रही है।

नगर पालिका की तरफ से भी इस मामले में बयान सामने आया है। अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी नरपति सिंह ने कहा कि नगर पालिका को चारभुजा परमाणु बिजलीघर सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत लगातार मिल रही थी। जब अतिक्रमण करने वाले वेंडर्स को हटाया जा रहा था तो वो शख्स इस कार्रवाई का विरोध कर रहा था और उसने टीम के साथ बदतमीजी भी की इसलिए उसे इस तरह पकड़ कर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- प्रेम संबंधों में हुई हत्या, BAP नेता अशोक निनामा के भाई के मर्डर पर बड़ा खुलासा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.