गांव के अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं, समय पर होता इलाज तो बच जाते मासूम...राजस्थान में 3 दिन में 5 बच्चों की मौत

गांव के अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं, समय पर होता इलाज तो बच जाते मासूम...राजस्थान में 3 दिन में 5 बच्चों की मौत
राजस्थान
07 Apr 2026, 11:31 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Salumber: राजस्थान के गावों में एक खतरनाक बीमारी फैल रही है। जिसने गांव वालों में हड़कंप मचा दिया है। इस बीमारी से महज 3 दिन में 5 छोटे-छोटे बच्चों की मौत हो गई है। मरने वालों बच्चों की उम्र सिर्फ 5 से 7 साल है। इतना ही नहीं 20 बच्चों की हालत बेहद गंभीर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने प्रभावित गांवों में चिकित्सा विभाग की टीम तैनात करने के आदेश दे दिए हैं।

CM भजनलाल के आदेश के बाद हरकत में चिकित्सा विभाग

दरअसल ये मामला सलूंबर जिले (Unknown Disease in Salumber) से सामने आया है। यहां के लसाड़िया उपखंड की ग्राम पंचायत घाटा और लालपुरा में ये अज्ञात बीमारी फैल रही है। यहां बच्चों को बुखार हो रहा है, जो सामान्य दवाई से ठीक भी नहीं हो रहा है और दो दिन बाद ही उनकी मौत हो रही है। वहीं जो बच्चे अभी गंभीर हालत में है इनके सैंपल जांच के लिए उदयपुर भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश के बाद अब घर-घर सर्वे किया जा रहा है।

लोगों का आरोप- बच्चों को सही इलाज नहीं मिला

अपने घरों के चिराग बुझने के बाद लोगों में दुख के साथ-साथ गुस्सा और नाराजगी है। उनका कहना है कि गांव की CHC में डॉक्टर तक नहीं है। बच्चों का इलाज कहां कराएं। समय से उन्हें इलाज मिलता तो उनकी मौत नहीं होती। वहीं CM भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने VC के जरिए गांवों के हालात की जानकारी ली और पीड़ितों को तुरंत सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

इधर सोमवार देर रात सलूंबर के कलेक्टर मोहम्मद जुनेद पीपी और लसाड़िया SDM दिनेश आचार्य ने गांवों में पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही असली बात पता चलेगी कि आखिर ये बीमारी है क्या। जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें 3 तो 5 साल के हैं और दो 8 साल के हैं। वहीं लसाड़िया क्षेत्र के दूसरे चितावड़ी गांव में भी इस वायरल बुखार का असर देखा गया है।

ये भी पढ़ें- 'अव्यवस्था या संसाधनों की कमी...', वार्ड के अंदर से पत्नी को साइकिल पर बैठाकर बाहर लाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र की कोई बेइज्जती करे, हमें बर्दाश्त नहीं- अशोक गहलोत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.