‘मेरी ही पार्टी में रावण बैठे हैं’, अपनी सभा में खाली कुर्सियां देख भड़के हनुमान

‘मेरी ही पार्टी में रावण बैठे हैं’, अपनी सभा में खाली कुर्सियां देख भड़के हनुमान
राजस्थान
15 Apr 2026, 05:51 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jodhpur: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरस पड़े। जोधपुर के बिलाड़ा में उनके कार्यक्रम में खाली कुर्सियों ने उन्हें नाराज कर दिया। गुस्से में मंच पर बेनीवाल ने यहां तक कह दिया कि 'मुझे नहीं पता मेरी पार्टी में कितने रावण बैठे हैं। अब यहां कभी नहीं आऊंगा।

कुर्सी खाली, जोश ठंडा

दरअसल बिलाड़ा की सभा में जब हनुमान बेनीवाल पहुंचे, तो नजारा वैसा नहीं था जैसा वो उम्मीद कर रहे थे। भीड़ कम थी और जोश ठंडा। बेनीवाल ने मंच से साफ कहा कि लोग आंदोलन के समय तो मुझे याद करते हैं, लेकिन जब समर्थन दिखाने की बारी आती है, तो गायब हो जाते हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आधे तो भाग गए और आधे रावण बनकर अंदर ही बैठे हैं। ये सिर्फ एक बयान नहीं है, ये एक हताशा है जो बता रही है कि RLP के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है।

जानकार कह रहे हैं कि बेनीवाल अकेले पूरी राजस्थान की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सेकंड-लाइन लीडरशिप गायब है। पार्टी सिर्फ 'हनुमान' के भरोसे चल रही है। हनुमान बेनीवाल का कोर वोटर 'युवा' है। लेकिन पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं के मुद्दों पर जिस तरह बीजेपी और कांग्रेस ने घेराबंदी की, उससे युवा वोट बैंक थोड़ा छिटका है। वहीं चुनाव दर चुनाव कई बड़े चेहरे RLP को छोड़कर चले गए, जिससे कैडर में ये मैसेज गया कि पार्टी के अंदर टिक पाना मुश्किल है। बिलाड़ा की ये खाली कुर्सियां बेनीवाल के लिए एक खतरे की घंटी हैं। हनुमान बेनीवाल के लिए 2028 की राह बहुत मुश्किल होने वाली है।

ये भी पढ़ें- दौसा में भुगतान नहीं मिलने पर पेंटर ने पोती कालिख, वीडीओ-प्रशासक पर लगाए ये आरोप


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.