दौसा में भुगतान नहीं मिलने पर पेंटर ने पोती कालिख, वीडीओ-प्रशासक पर लगाए ये आरोप

Dausa News: दौसा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पेंटर को काम पूरा करने के बाद जब भुगतान नहीं किया तो उसने पंचायत कार्यालय के बाहर पेंट से लिखी नेम प्लेट को काले रंग से पोत दिया। पेंटर ने इसका पूरा एक वीडियो भी बनाया है जिसमें वह वीडीओ और प्रशासक को काॅल करने की बात भी कहता है लेकिन दोनों ही अधिकारी उसका फोन नहीं उठाते हैं।
पूरा मामला दौसा के लालसोट क्षेत्र की दौलतपुरा ग्राम पंचायत का है। मामले में पेंटर चंद्र मोहन मीणा ने बताया कि दौलतपुरा ग्राम पंचायत के प्रशासक भगवान सिंह राजावत ने पंचायत कार्यालय पर भारत निर्माण सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत दौलतपुरा, लालसोट, दौसा और दीवार पर प्रशासक का नाम और मोबाइल नंबर लिखने का काम दिया था। वहीं इस पूरे काम के लिए 3 हजार रुपये की मजदूरी तय हुई थी। मंगलवार को मैं और मेरे एक साथी ने काम पूरा कर लिया था। इसके बाद मैंने फोन कर प्रशासक ने मजदूरी मांगी। प्रशासक ने 10 मिनट में देने की बात कही और फोन काट दिया।
पहले भी एक साल बाद किया था भुगतान
जब मुझे 10 मिनट के बाद पैसे नहीं मिले तो मैंने फिर से फोन किया लेकिन उन्होंने फोन उठाना ही बंद कर दिया। पेंटर ने बताया कि इसको लेकर मैंने लगातार प्रशासक और वीडीओ को फोन किया लेकिन दोनों ने ही फोन नहीं उठाए इसके ऐसे में मुझे मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ रहा है। पेंटर ने बताया कि एक बार पहले भी प्रशासक ने मेरे साथी पेंटर से काम करवाया था लेकिन एक साल के बाद भुगतान किया था।
ये भी पढ़ेंः 20 लाख में हिस्ट्रीशीटर से डील, ऑडियो वायरल होने पर नागौर डीएसटी टीम लाइन हाजिर, 2 काॅन्स्टेबल सस्पेंड
पंचायत प्रशासक ने कही ये बात
वहीं पंचायत प्रशासक भगवान सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर अलग ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं किसी काम में फंसा हुआ था। पेंटर से बोला कि वीडीओ से बात कर लेना वो दे देंगे। इसके बाद भी जब उसे पैसा नहीं मिला तो मैंने फ्री होकर फोन किया और फोन पे नंबर मांगे लेकिन तब उसने कहा कि मैंने कालिख पोत दी है अब पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ेंः JJM Scam Case: रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एसीबी की रिमांड पर कोर्ट ने दिया ये आदेश
इस लिंक को शेयर करें

