हनुमान जयंती पर मेहंदीपुर बालाजी में आस्था का सैलाब, 5 राज्यों से पहुंचे भक्त

हनुमान जयंती पर मेहंदीपुर बालाजी में आस्था का सैलाब, 5 राज्यों से पहुंचे भक्त
राजस्थान
02 Apr 2026, 02:32 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

देशभर में आज हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर आज जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया है। इस अवसर पर आज बालाजी महाराज का 1100 किलो पंचामृत से महाभिषेक किया गया। इसके बाद 151 कन्याओं का पूजन और भोजन कराकर सनातन की जीवंत मिसाल पेश की गई।

महाभिषेक के दौरान हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की गई। वहीं 251 किलो के चूरमे का भोग लगाया गया। इसके अलावा हनुमान जी महाराज की महाआरती भी पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई। पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। बता दें कि इस मंदिर परिसर में स्वयंभू बालाजी की प्रतिमा है, जहां एक ही परिसर में भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और बालाजी महाराज विद्यमान हैं। ऐसे में यह जगह आस्था और रहस्य का अनूठा केंद्र है।

ये भी पढ़ेंः बालोतरा में बंदूकधारी बदमाशों से भिड़ी महिलाएं, झाडू लेकर पीछे भागी, देखें वीडियो

बता दें कि इस मौके पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इस मौके पर न सिर्फ राजस्थान से बल्कि यूपी, बिहार, हरियाणा और मध्यप्रदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। वहीं मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। भीड़ को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ेंः जयपुर रेंज में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन, अब संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.